फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CGBSE Chhattisgarh Board class 10th, 12th Results date and time latest update

CGBSE 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वीं-12वीं कक्षा के परिणाम

Fri, 19 Jun 2020 08:28 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 19 Jun 2020 08:28 AM IST
सार

  • सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द जारी होने वाले हैं। 
  • छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in है।
  • अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर याद होना चाहिए।

विज्ञापन
CGBSE Chhattisgarh Board class 10th, 12th Results date and time latest update
CGBSE Exams

विस्तार

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE- Chhattisgarh Board of Secondary Education) की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम एक दो दिन में जारी हो जाएंगे।  बोर्ड अधिकारी ने एक मीडिया हाउस को बताया कि परिणाम 20 जून तक जारी हो जाएंगे। संभावना है कि परिणाम आज या कल घोषित हो सकते हैं। एक बार परिणाम जारी होने के बाद छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in है।

विज्ञापन


बता दें, पिछले साल CGBSE बोर्ड परीक्षा के परिणाम 10 मई को घोषित किए गए थे। इस साल राज्य में कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए हुए लॉकडाउन की वजह से परिणामों की घोषणा में देरी हुई है। अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। यदि किसी छात्र को अपना रोल नंबर याद नहीं है तो वह एडमिट कार्ड की मदद भी ले सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- AFCAT 2020: ये हैं वो पांच टिप्स जो एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट की तैयारी में आएंगे आपके काम
विज्ञापन
विज्ञापन


CGBSE ने पहले घोषणा की थी कि वह कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुई शेष वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन नहीं करेगा। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया था कि बोर्ड आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रद्द किए गए पेपरों के लिए अंक देगा। सीजीबीएसई के एक अधिकारी के अनुसार, छात्रों को शेष पेपरों में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक दिए जाएंगे। शेष विषयों के मूल्यांकन के दौरान कोई भी फेल नहीं होगा।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार ने 10वीं और 12वीं कक्षा को छोड़कर सभी कक्षाओं के छात्रों को बिना परीक्षा के राज्य के स्कूलों में पदोन्नत करने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed