फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AFCAT Exam 2020: Preparing for Air Force Common Admission Test (AFCAT), these five tips will help

AFCAT 2020: ये हैं वो पांच टिप्स जो एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट की तैयारी में आएंगे आपके काम

Fri, 26 Jun 2020 01:44 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 26 Jun 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
AFCAT Exam 2020: Preparing for Air Force Common Admission Test (AFCAT), these five tips will help
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2020 - फोटो : अमर उजाला

AFCAT 2020: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2020 में तीन महीने से भी कम समय शेष है। इस परीक्षा की तैयारी अब अपने अंतिम चरण में है। छात्रों के ऊपर परीक्षा का दबाव भी धीरे- धीरे बढ़ता ही जा रहा है।

विज्ञापन

ऐसे में हम आपको वो पांच तरीके बताने जा रहे हैं जिनसे आप मानसिक व शारीरिक रूप से एफकैट परीक्षा के लिए अच्छे से तैयार हो पाएंगे।

विज्ञापन

#1. प्रैक्टिस और पुराने पेपरों को हल करना  

हम सभी जानते हैं कि जितना हम अभ्यास करेंगे हमारी स्किल उतनी ही मजबूत होगी। खासतौर पर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हम जितनी प्रैक्टिस करते हैं, हमारे सवालों को हल करने की गति उतनी ही तेज होती है। ऐसे में पिछले वर्ष के पेपर को हल करना हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होता है। तैयारी के लिए सबसे महत्वपूर्ण टिप्स है कि रोज दो घंटे पुराने पेपर हल किए जाएं व साथ ही मैथ्स को अधिक सॉल्व किया जाए। इसके बाद बाकी विषयों की तैयारी की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 # 2.टाइम मैनेजमेंट और मॉक टेस्ट

एफकैट परीक्षा में हर सेक्शन के लिए अलग से टाइम निर्धारित नहीं होता है जिससे छात्रों को टाइम मैनेजमेंट में अत्यधिक मुश्किल होती है। मॉक टेस्ट का अभ्यास करते समय व परीक्षा के समय भी छात्रों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो एक प्रश्न पर अत्यधिक समय तो नहीं नष्ट कर रहे। इसके साथ ही हर 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होने के नाते जल्दबाजी में सवालों को गलत नहीं करना चाहिए। ऐसे में आपको जो सवाल एकदम निश्चित तौर पर आते हैं उनका उत्तर देना चाहिए और बाद में समय बचने पर मुश्किल सवालों का जवाब देना चाहिए। हमेशा याद रखिए की उत्तीर्ण होने के लिए सारे सवालों को हल करना आवश्यक नहीं है। 

#3.विभिन्न भागों की तैयारी 

एफकैट में छात्रों से 4 भागों में सवाल पूछे जाते हैं। जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी ऐंड रीजनिंग, मिलिट्री ऐप्टीट्यूड टेस्ट। जिसमें से रीजनिंग व मिलिट्री ऐप्टीट्यूड टेस्ट अन्य दोनों की तुलना में आसान होते हैं। वर्बल एबिलिटी में अंग्रेजी का हिस्सा अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है जिसके लिए अधिक प्रैक्टिस की भी आवश्यकता होती है। मैथ्स के हिस्से की तैयारी करने के लिए एक फॉर्मूल शीट बनानी चाहिए जिसमें सभी शॉर्टकट भी हों। अंग्रेजी के लिए न्यूजपेपर पढ़ते रहें।  

#4.अपने लिए निकालें समय 

तैयारी करते समय अक्सर छात्र अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते। एफकैट की तैयारी एक दीर्घकालिक युद्ध के समान होती है जिसके लिए आपको मानसिक, भावनात्मक व शारीरिक रूप से तैयार होना होता है। ऐसे में आपको अनुशासित रूप से लम्बे समय के  लिए तैयार होना होता है। हर थोड़े समयातंराल के बाद ब्रेक जरूर लें। कुछ घंटे के बाद 15 मिनट का पावरनैप लेने से आपकी तैयारी और भी बेहतर होती है। 

#5.आखिरी समय की तैयारी 

परीक्षा की तैयारी का सबसे प्रभावी तरीका है अधिक से अधिक मॉक टेस्ट हल करना। मॉक टेस्ट से आप वास्तविक परीक्षा की तरह तैयारी कर सकते हैं। इससे आप टाइम मैनेजमेंट भी सीखते हैं। साथ ही मॉक टेस्ट से आपको परीक्षा के पैटर्न का भी ज्ञान होता है। इन्हें एक निश्चित समय में हल करने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी तैयारी निश्चित रूप से बेहतर होती है।

AFCAT के लिए भर्तियां शुरू-

हाल ही में भारतीय वायुसेना ने भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी, जिसके अनुसार आवेदन 15 जून से शुरू हो गए हैं। अधिसूचना वायुसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर afcat.cdac.in मिल जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2020 तय है। जो उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं वे हमारे नए कोर्स के माध्यम से तैयारी कर सकते हैं। 


'अमर उजाला' पाठकों के लिए विशेष छूट
अमर उजाला' के पाठकों को NDA, AFCAT, CDS व CAPF कोर्स की फीस पर विशेष छूट ऑफर की जा रही है। यह छूट पहले 100 एडमिशन के लिए ही उपलब्ध है। अगर आप NDA कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो उपयोग करें कूपन कोड DEFENCE2500 और आप पा सकते हैं कोर्स की फीस पर 2500 रु. की खास छूट। साथ ही अगर आप AFCAT, CDS, CAPF में कोर्स की फीस पर 1500 रु. की छूट ऑफर की जा रही है। यह छूट पाने के लिए पाठकों को DEFENCE1500 कूपन कोड  का उपयोग करना होगा।


AFCAT में पाना चाहते हैं सफलता तो आवेदन के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/37G69K4

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed