फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CFA Eligibility Criteria 2021: All Things To Know Before Applying for Chartered Financial Analyst

चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट : सीएफए पात्रता मानदंड 2021 जारी, आवेदन से पहले जान लें ये अहम बातें

Tue, 08 Jun 2021 06:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 08 Jun 2021 06:58 PM IST
सार

चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट यानी सीएफए एक स्नातकोत्तर पेशेवर क्रेडेंशियल (postgraduate professional credential) सर्टिफिकेट कोर्स है जिसका आशय चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक के से है। इस परीक्षा को अमेरिका स्थित सीएफए संस्थान (American-based CFA Institute) की ओर से आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन
CFA Eligibility Criteria 2021: All Things To Know Before Applying for Chartered Financial Analyst
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

कॉमर्स के स्टूडेंट्स अक्सर अकाउंटेंट, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी, शिक्षक या एलएलबी कर वकील बन जाते हैं, क्योंकि उन्हें इस क्षेत्र में आगे करिअर की संभावनाएं क्या - क्या हो सकती हैं, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। इसलिए आज हम यहां बताने जा रहे हैं कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए एक शानदार करिअर ऑप्शन, जिससे वे न केवल देश में बल्कि दुनिया के किसी भी देश में शानदार नौकरी या अपना व्यवसाय कर सकेंगे।

विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (Chartered Financial Analyst) यानी चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक की। दरअसल, चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट प्रोग्राम यानी चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक कार्यक्रम अमेरिका-बेस्ड सीएफए संस्थान द्वारा दुनियाभर में निवेश और वित्तीय पेशेवरों (investment and financial professionals) को प्रदान किए जाने वाला एक स्नातकोत्तर पेशेवर प्रमाण पत्र (postgraduate professional credential) है।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम इस साल की शुरुआत में शुरू हुआ है और इसके लेवल-I परीक्षा का आयोजन जुलाई 2021 के लिए निर्धारित है। इसके साथ ही सीएफए पात्रता मानदंड भी जारी किए गए हैं। यह वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए एक बेहतरीन करिअर विकल्प है। आइए विस्तार से जानते हैं सीएफए के बारे में ...  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएफए पात्रता मानदंड

 

  • उम्मीदवार प्रत्येक वर्ष में दो बार (निर्धारित केंद्रों पर) परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन लगातार विंडो या उन एग्जाम विंडो में नहीं जो छह महीने से कम अंतराल पर हो रही हैं। 
  • सीएफए  यानी चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट के लिए तीन लेवल पर परीक्षा होती है। उम्मीदवारों को प्रति लेवल परीक्षा के लिए अधिकतम छह प्रयासों की अनुमति होगी। 
  • यानी उम्मीदवार एक ही लेवल की परीक्षा अधिकतम छह बार दे सकता है। यह नीति 2021 के जुलाई में होने जा रहे लेवल-1 एग्जाम से ही लागू हो रही है।
  • पंजीकरण के समय, उम्मीदवार के पास वाणिज्य संकाय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या स्नातक की डिग्री के अंतिम वर्ष में होना चाहिए।
  • यदि आपके पास चार साल (या 48 महीने) की पूर्णकालिक नौकरी का अनुभव और/या कॉलेज या विश्वविद्यालय की डिग्री है, तो भी आवेदन कर सकते हैं।
  • सीएफए के सभी स्तरों को पूरा करने में कम से कम दो साल लगते हैं, यह मानते हुए कि आकांक्षी उन सभी को पहली कोशिश में और उसी क्रम में पास कर लेते हैं।


सीएफए परीक्षा किसके लिए है?

बता दें कि चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट यानी सीएफए एक स्नातकोत्तर पेशेवर क्रेडेंशियल (postgraduate professional credential) सर्टिफिकेट कोर्स है जिसका आशय चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक के से है। इस परीक्षा को अमेरिका स्थित सीएफए संस्थान (American-based CFA Institute) की ओर से आयोजित किया जाता है। संस्थान यह सर्टिफिकेट दुनियाभर के निवेश और वित्तीय पेशेवरों को प्रदान करता है। उल्लेखनीय है कि सीएफए दुनियाभर में वित्तीय शिक्षा योग्यता के लिए कानूनी और नियामक मान्यता प्राप्त उच्चतम डिग्री है।

सीएफए कैसे बन सकते हैं?

  • उम्मीदवार को CFA चार्टर होल्डर बनने के लिए इसकी परीक्षाओं के सभी तीन स्तरों को पास करना होगा। 
  • सीएफए परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सीएफए कार्यक्रमों के पाठ्यक्रम को तीन स्तरों में बांटा गया है। 
  • प्रत्येक स्तर के लिए एक अलग परीक्षा होती है। सीएफए चार्टर प्राप्त करने के लिए, तीनों स्तरों को पास करना होगा।
  • अगला चरण सीएफए कार्यक्रम में नामांकन के पहले, दौरान या बाद में नौकरी के अनुभव को पूरा करना है।
  • इसके बाद रेफरेंस लेटर जमा करना होता है। आवेदक को अपने सदस्यता आवेदन का समर्थन करने के लिए दो या तीन पेशेवरों के रेफरेंस देने होंगे।
  • स्टैटिक्स के अलावा, सीएफए प्रोग्राम की परीक्षा में इन्वेस्टिंग टूल्स (investing tools), असेट्स वैल्यूएशन (asset valuation), पोर्टफोलियो मैनेजमेंट (portfolio management) और वैल्थ प्लानिंग (wealth planning) शामिल हैं। 


सीएफए सिलेबस 

  • एथिकल एंड प्रोफेशनल स्टैंडर्ड्स (Ethical and Professional Standards)
  • कॉर्पोरेट फाइनेंस (Corporate Finance)
  • इकोनॉमिक्स (Economics)
  • फाइनेंशियल रिपोर्टिंग और एनालिसिस (Financial Reporting and Analysis)
  • क्वांटेटिव मैथड्स (Quantitative Methods)
  • अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट (Alternative Investments)
  • डैरिवेटिव (Derivatives)
  • इक्विटी इन्वेस्टमेंट (Equity Investments)
  • फिक्स्ड इनकम (Fixed Income)
  • पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और वैल्थ प्लानिंग (Portfolio Management and Wealth Planning)


सीएफए परीक्षा तिथियां 

  • सीएफए लेवल I जुलाई परीक्षा तिथियां : 18 - 26 जुलाई, 2021
  • सीएफए लेवल II अगस्त परीक्षा तिथियां : 31 अगस्त - 04 सितंबर, 2021
  • सीएफए लेवल III सितंबर परीक्षा तिथियां : 01 - 08 सितंबर, 2021

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed