फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   central govt is Actively considering grant of classical status to Marathi language, said in rajya sabha

Budget Session: मराठी को जल्द मिल सकता है शास्त्रीय भाषा का दर्जा, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Thu, 03 Feb 2022 04:56 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 03 Feb 2022 04:56 PM IST
सार

Budget Session: प्रश्नकाल में पूरक सवालों का जवाब देते हुए संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि मराठी भाषा के मामले में सरकार तत्परता से विचार कर रही है।

विज्ञापन
central govt is Actively considering grant of classical status to Marathi language, said in rajya sabha
राज्यसभा। - फोटो : ANI

विस्तार

मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के मामले में केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में बयान दिया। सरकार ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय इस मामले पर विचार कर रहा है और जल्द ही इस पर बेहतर फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन

प्रश्नकाल में पूरक सवालों का जवाब देते हुए संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि मराठी भाषा के मामले में सरकार तत्परता से विचार कर रही है। भारतीय भाषाएं सरकार के लिए प्राथमिकता का विषय है। उन्होंने आगे बताया कि सरकार ने अब तक 6 भाषाओं (तमिल, तेलुगु, संस्कृत, कन्नड़, मलयालम और उड़िया) को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। संस्कृति मंत्रालय इस मामले पर फैसला गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार लेती है। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मामले में देरी को लेकर सवाल पूछा था। 
विज्ञापन


मेघवाल ने आगे बताया कि मंत्रालय ने इस मामले में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। इसके बाद यह मामला साहित्य अकादमी के पास गया है और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही इसपर अच्छी खबर सामने आएगी। इसके लिए मंत्रालयों के बीच भी बातचीत जारी है। किसी भी फैसले पर सदन को जानकारी दी जाएगी। वहीं, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी अपने लिखित उत्तर में बताया कि मराठी भाषा को शास्त्रीय स्तर का दर्जा देने पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मराठी भाषा पर गर्व
एक अन्य पूरक प्रश्न के जवाब में मेघवाल ने कहा कि भाषा विशेषज्ञ समिति मराठी भाषा के मामले पर विचार कर रही है। पूरे देश को मराठी भाषा और इतिहास पर गर्व है। जल्द ही इस पर फैसला कर लिया जाएगा। देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला संस्कृति, गृह और शिक्षा तीन मंत्रालयों के समक्ष है। इस कारण इसमें समय लगता है।  



 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed