{"_id":"61fbbbdc9568c7573b57043c","slug":"central-govt-is-actively-considering-grant-of-classical-status-to-marathi-language-said-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget Session: मराठी को जल्द मिल सकता है शास्त्रीय भाषा का दर्जा, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Budget Session: मराठी को जल्द मिल सकता है शास्त्रीय भाषा का दर्जा, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी
Thu, 03 Feb 2022 04:56 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 03 Feb 2022 04:56 PM IST
सार
Budget Session: प्रश्नकाल में पूरक सवालों का जवाब देते हुए संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि मराठी भाषा के मामले में सरकार तत्परता से विचार कर रही है।
विज्ञापन
राज्यसभा।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के मामले में केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में बयान दिया। सरकार ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय इस मामले पर विचार कर रहा है और जल्द ही इस पर बेहतर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रश्नकाल में पूरक सवालों का जवाब देते हुए संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि मराठी भाषा के मामले में सरकार तत्परता से विचार कर रही है। भारतीय भाषाएं सरकार के लिए प्राथमिकता का विषय है। उन्होंने आगे बताया कि सरकार ने अब तक 6 भाषाओं (तमिल, तेलुगु, संस्कृत, कन्नड़, मलयालम और उड़िया) को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। संस्कृति मंत्रालय इस मामले पर फैसला गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार लेती है। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मामले में देरी को लेकर सवाल पूछा था।
विज्ञापन
मेघवाल ने आगे बताया कि मंत्रालय ने इस मामले में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। इसके बाद यह मामला साहित्य अकादमी के पास गया है और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। जल्द ही इसपर अच्छी खबर सामने आएगी। इसके लिए मंत्रालयों के बीच भी बातचीत जारी है। किसी भी फैसले पर सदन को जानकारी दी जाएगी। वहीं, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी अपने लिखित उत्तर में बताया कि मराठी भाषा को शास्त्रीय स्तर का दर्जा देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
मराठी भाषा पर गर्व
एक अन्य पूरक प्रश्न के जवाब में मेघवाल ने कहा कि भाषा विशेषज्ञ समिति मराठी भाषा के मामले पर विचार कर रही है। पूरे देश को मराठी भाषा और इतिहास पर गर्व है। जल्द ही इस पर फैसला कर लिया जाएगा। देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला संस्कृति, गृह और शिक्षा तीन मंत्रालयों के समक्ष है। इस कारण इसमें समय लगता है।
कमेंट
कमेंट X