फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Census of India 2021: India Population 2021, how India Census is conducted, big states of India population Janganana aur Jansankhya

India Census 2021: दो चरणों में होती है जनगणना, जनसंख्या के अनुसार ये हैं भारत के बड़े राज्य, जानिए कहां-कितनी

Sun, 11 Jul 2021 12:23 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 11 Jul 2021 12:23 PM IST
सार

जनसंख्या वृद्धि दर संबंधी आंकड़ों पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार 2021 में भारत की जनसंख्या लगभग 139 करोड़ हो चुकी है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या के रिपोर्ट के अनुसार भारत की आबादी 1.21 अरब यानी 121 करोड़ है।

विज्ञापन
Census of India 2021: India Population 2021, how India Census is conducted, big states of India population Janganana aur Jansankhya
भारत की जनगणना 2021: जनसंख्या के अनुसार भारत के बड़े राज्य - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वर्ष 2021 का लगभग आधा साल बीतने को आ गया है। लेकिन अभी तक देश में जनगणना का काम धरातल पर शुरू नहीं हो सका है। जनगणना के बाद ही देश की जनसंख्या की सटीक स्थिति सामने आती है। वर्तमान दौर में भारत की आबादी के संदर्भ में बात की जाए तो बिना किसी जनगणना के सटीक जनसंख्या का पता लगाना बेहद मुश्किल है। जनसंख्या वृद्धि दर संबंधी आंकड़ों पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार 2021 में भारत की जनसंख्या लगभग 139 करोड़ हो चुकी है। 

विज्ञापन


वहीं, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या के रिपोर्ट के अनुसार 2010 से 2019 के बीच भारत की आबादी की कुल वार्षिक वृद्धि दर 1.2 से बढ़कर 1.36 हुई है, जो की चीन की वार्षिक वृद्धि दर के मुकाबले दोगुनी है। इसके अनुसार, 2020 में भारत की आबादी लगभग 138 करोड़ होती है। हालांकि, 141 करोड़ आबादी के साथ चीन दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। ऐसा इसलिए है कि हमें 2021 की वास्तविक जनसंख्या का पता ही नहीं है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश में आखिरी बार जनगणना 2011 में हुई थी। इस जनगणना को एक दशक पूरा हो चुका है। इस एक दशक में देश में बहुत कुछ बदल गया है। 2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक, भारत की आबादी 1.21 अरब यानी 121 करोड़ है। यह जनसंख्या अमेरिका, इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैस देशों की कुल आबादी से भी अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Census of India 2021: India Population 2021, how India Census is conducted, big states of India population Janganana aur Jansankhya
भारत की जनगणना 2021: जनसंख्या के अनुसार भारत के बड़े राज्य - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दो चरणों में होती है जनगणना
देश में 2011 की जनगणना को दो चरणों में पूरा किया गया था। पहले चरण में अप्रैल 2010 से सितंबर 2010 के बीच देशभर में घरों की गिनती की गई थी। वहीं, दूसरे चरण में 09 फरवरी, 2011 से 28 फरवरी, 2011 तक चली। यह जनगणना किसी भी देश के विकास में मील का पत्थर होती है और नीति निर्धारण में अहम भूमिका निभाती है। देश में प्रत्येक 10 साल में एक बार जनगणना होती है। पिछली जनगणना के 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 2021 में नई जनगणना होनी थी, लेकिन वैश्विक संक्रामक महमारी कोविड-19 के प्रकोप के कारण इसमें लगातार देरी हो रही है। 

जनसंख्या के अनुसार देश के बड़े राज्य (घटते क्रम में) 

Census of India 2021: India Population 2021, how India Census is conducted, big states of India population Janganana aur Jansankhya
भारत की जनगणना 2021: जनसंख्या के अनुसार भारत के बड़े राज्य - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

क्र सं राज्य का नाम जनसंख्या
1 उत्तर प्रदेश 19.98 करोड़+
2 महाराष्ट्र 11.23 करोड़+
3 बिहार 10.40 करोड़+
4 पश्चिम बंगाल 9.12 करोड़+
5 मध्यप्रदेश 7.26 करोड़+
6 तमिलनाडु 7.21 करोड़+
7 राजस्थान 6.85 करोड़+
8 कर्नाटक 6.10 करोड़+
9 गुजरात 6.04 करोड़+
10 आंध्र प्रदेश 4.95 करोड़+
11 ओड़िशा 4.19 करोड़+
12 तेलंगाना 3.50 करोड़+
13 केरल 3.34 करोड़+
14 झारखंड 3.29 करोड़+
15 असम 3.12 करोड़+
16 पंजाब 2.70 करोड़+
17 छत्तीसगढ़ 2.55 करोड़+
18 हरियाणा 2.53 करोड़+
19 दिल्ली (यूटी)  1.67 करोड़+
20 जम्मू-कश्मीर (यूटी)  1.22 करोड़+
21 उत्तराखंड 1 करोड़+
22 हिमाचल प्रदेश 68.64 लाख+
23 त्रिपुरा 36.73 लाख+
24 मेघालय 29.66 लाख+
25 मणिपुर 28.55 लाख+
26 नगालैंड 19.78 लाख+
27 गोवा 14.58 लाख+
28 अरुणाचल प्रदेश 13.83 लाख+
29 पुडुचेरी (यूटी)  12.47 लाख+
30 मिजोरम 10.97 लाख+
31 चंडीगढ़ (यूटी)  10.97 लाख+
32 सिक्किम 6.10 लाख+
33 दादरा एवं नगर हवेली (यूटी)  5.86 लाख+
34 अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (यूटी)  3.80 लाख+
35 लद्दाख (यूटी)  2.74 लाख+
36 दमन तथा दीव (यूटी)  2.42 लाख+
37 लक्षद्वीप (यूटी)  64 हजार+
 
संदर्भ - विभिन्न स्रोत (2011 की जनसंख्या के आंकड़े)। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed