CCSU Admission 2019 : संशोधित कट-ऑफ जारी, यहां पढ़ें पूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CCSU Admission 2019 : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बुधवार को संशोधित पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी थी। इसके आधार पर गुरुवार को विद्यार्थी कॉलेज में दाखिले के लिए फॉर्म खरीदने पहुंचे। विद्यार्थियों की परेशानियों के निवारण के लिए कॉलेज प्रशासन ने हेल्प डेस्क भी बनाई है। विश्वविद्यालय ने कुछ खामियों के चलते पहली कटऑफ लिस्ट को स्थगित कर दिया था। इसके बाद बुधवार को संशोधित सूची जारी हुई थी। जिसे देखने के लिए छात्र-छात्राएं डिग्री कॉलेज पहुंचे। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए नोटिस बोर्ड पर सूची लगाई थी। 13 छात्रों ने दाखिले के लिए फॉर्म खरीदे। अब तक 228 विद्यार्थी फॉर्म खरीद चुके हैं। वहीं, शाम तक दो छात्रों ने संशोधित लिस्ट के आधार पर दाखिला लिया था।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X