{"_id":"60e331368ebc3e965e656f60","slug":"cbse-what-will-change-with-the-new-assessment-scheme-for-class-10th-and-12th-read-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE New Scheme: 10वीं-12वीं की नई मूल्यांकन योजना से क्या-क्या बदलेगा? यहां पढ़िए","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE New Scheme: 10वीं-12वीं की नई मूल्यांकन योजना से क्या-क्या बदलेगा? यहां पढ़िए
Tue, 06 Jul 2021 09:00 AM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:00 AM IST
सार
यहां इस खबर में आपको नई योजना से क्या-क्या बदलाव आएंगे, उनकी जानकारी दी जा रही है। इस नई योजना के साथ सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाई के तौर-तरीकों से लेकर परीक्षा प्रणाली तक बदल जाएगी।
विज्ञापन
सीबीएसई लेटेस्ट न्यूज अपडेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार, 05 जुलाई, 2021 को एक स्पेशल असेसमेंट स्कीम यानी नई विशेष मूल्यांकन योजना जारी की। यह योजना सीबीएसई के आगामी शैक्षणिक सत्र 2021-22 में लागू की जानी है। यहां इस खबर में आपको नई योजना से क्या-क्या बदलाव आएंगे, उनकी जानकारी दी जा रही है। इस नई योजना के साथ सीबीएसई स्कूलों में पढ़ाई के तौर-तरीकों से लेकर परीक्षा प्रणाली तक बदल जाएगी। योजना के बारे में जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि इस नई योजना की जरूरत क्यों पड़ी।
विज्ञापन
दरअसल, कोविड-19 महामारी ने पिछले दो वर्षों से बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अनिश्चितता पैदा कर दी है। वैश्विक संक्रामक महामारी से बचाव के कारण लगाए गए लॉकडाउन से छात्रों और शिक्षा क्षेत्र दोनों को बहुत नुकसान हुआ है। नई योजना के तहत भविष्य में कोरोना जैसी महामारियों के दौरान भी परीक्षाएं और मूल्यांकन कार्य प्रभावित नहीं होंगे और न ही बार-बार बदलाव करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
इन 11 बिंदुओं में समझें क्या-क्या बदलेगा
- शैक्षणिक सत्र को दो भागों में विभाजित किया जाएगा, प्रत्येक सत्र में 50 फीसदी पाठ्यक्रम के साथ।
- नवंबर-दिसंबर में होगी पहली टर्म की परीक्षा, मार्च-अप्रैल में होने वाली दूसरी टर्म की परीक्षा।
- सीबीएसई 2021-22 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाएगा।
- सीबीएसई के सत्र 2021-2022 के लिए नए पाठ्यक्रम को जुलाई अंत तक अधिसूचित किया जा सकता है।
- अंकों का उचित निर्धारण निश्चित करने के लिए बोर्ड द्वारा घोषित दिशा-निर्देशों और मॉडरेशन नीति के अनुसार आंतरिक मूल्यांकन / प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट कार्य को अधिक विश्वसनीय और वैध बनाने का प्रयास किया जाएगा।
- बोर्ड अधिक विश्वसनीय और वैध आंतरिक मूल्यांकन के लिए सैंपल असेसमेंट, क्वेश्चन बैंक, टीचर्स ट्रेनिंग आदि जैसे अतिरिक्त संसाधन भी प्रदान करेगा।
- जब तक अधिकारी स्कूलों में व्यक्तिगत रूप से पढ़ाने की अनुमति नहीं देते, तब तक स्कूल ऑनलाइन मोड में पढ़ाना जारी रखेंगे।
- कक्षा नौवीं - दसवीं के लिए आंतरिक मूल्यांकन (पूरे वर्ष टर्म I और टर्म II के बावजूद) में 3 पीरियोडिक टेस्ट, स्टूडेंट एनरिचमेंट, पोर्टफोलियो और प्रायोगिक कार्य / बोलने - सुनने की गतिविधियां / परियोजना कार्य शामिल होंगे।
- कक्षा 11वीं - 12वीं के लिए आंतरिक मूल्यांकन (वर्ष भर में टर्म I और टर्म II की अवधि के अलावा) में टॉपिक एंड या यूनिट टेस्ट / खोजपूर्ण गतिविधियां / प्रायोगिक कार्य / प्रोजेक्ट परियोजनाएं शामिल की जाएंगी।
- स्कूल द्वारा साल भर में किए गए सभी असेसमेंट के लिए छात्र का एक प्रोफाइल तैयार करेंगे और इसके एविडेंस यानी सबूतों को डिजिटल प्रारूप में सहेज कर रखा जाएगा।
- सीबीएसई स्कूलों को सीबीएसई आईटी प्लेटफॉर्म पर आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
इस खबर और शिक्षा एवं नौकरियों से संबंधित अन्य खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X