फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Term 2 Board Exams 2022 Know Important Tips For Exams Preparation Tips Success Mantra and Good Marks Plan

CBSE Term 2 Exam Tips: अगले हफ्ते शुरू होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं, बेहतर तैयारी के लिए ये हैं जरूरी टिप्स

Wed, 20 Apr 2022 02:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 20 Apr 2022 02:10 PM IST
सार

CBSE Term 2 Board Exams 2022 Know Important Tips: परीक्षाएं शुरू होने में केवल एक सप्ताह बचा है। यही समय ऐसा है जब परीक्षार्थी अपने तैयारी को मजबूत कर सकते हैं। इसके लिए हम यहां कुछ महत्वपूर्ण टिप्स साझा कर रहे हैं, जो आपके अच्छे अंक हासिल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। 

विज्ञापन
CBSE Term 2 Board Exams 2022 Know Important Tips For Exams Preparation Tips Success Mantra and Good Marks Plan
CBSE Term-2 Exam Imp Tips 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE Term 2 Board Exams Important Tips:  सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं अब नजदीक आ गई हैं। 10वीं और 12वीं टर्म-2 की परीक्षाएं अगले सप्ताह से शुरू होने वाली हैं। लगभग सभी छात्र अभी रिवीजन कर रहे हैं, क्योंकि परीक्षाएं शुरू होने में केवल एक सप्ताह बचा है। यही समय ऐसा है जब परीक्षार्थी अपने तैयारी को मजबूत कर सकते हैं। इसके लिए हम यहां कुछ महत्वपूर्ण टिप्स साझा कर रहे हैं, जो आपके अच्छे अंक हासिल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। 

विज्ञापन

पूरे चैप्टर के बजाय चैप्टर समरी को अच्छे से पढ़ लें 

इस समय, परीक्षार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे रिवीजन करते समय खुद को शांत और संयमित रखें। परीक्षाओं को लेकर तनाव नहीं लेना है और घबराना भी नहीं है। अधिकांश विषयों में परीक्षा की तैयारी के लिए संबंधित एनसीईआरटी पुस्तकों को दोबारा पढ़ने के बजाय उनकी चैप्टर समरी को ही पूरी तरह से पढ़ना लेना चाहिए। इससे संबंधित चैप्टर की स्मृतियां री-कॉल हो जाती हैं। पेपर को लेकर अपना तनाव कम करने के लिए विद्यार्थी मॉडल प्रश्न-पत्रों को हल करने का अभ्यास करें। इसके साथ ही परीक्षार्थी एनसीईआरटी सॉल्यूशन भी देख सकते हैं। 

विज्ञापन

 

उत्तर लिखते समय स्पष्टता और सटीकता बनाए रखें

हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार, अपने स्वयं के नोट्स की सहायता से रिवीजन करने से विभिन्न विषयों के विभिन्न अध्यायों की बेहतर और अधिक व्यापक समझ प्राप्त होती है। इसका फायदा परीक्षा के दौरान उत्तर लिखते समय एक फ्लो के तौर पर मिलता है, जिससे बेहतर अंक प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है। छात्रों को उत्तर लिखते समय स्पष्टता और सटीकता बनाए रखने की आवश्यकता होती है। इसलिए प्रश्न को समझना और जो पूछा गया है सिर्फ उसका उत्तर देना भी अच्छा स्कोर करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

 

उचित दिनचर्या बनाएं और उसका पालन करें

परीक्षार्थियों के लिए सभी विषयों को समान महत्व देना भी समय की मांग है। इसलिए, केवल कुछ विषयों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय सभी विषयों के लिए अपना समय आवश्यकतानुसार निर्धारित कर लें। साथ ही यह सुझाव भी दिया जाता है कि छात्र एक उचित दिनचर्या बनाएं और उसका नियमानुसार पालन करें, रात को पर्याप्त नींद लें और सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करें। देर रात के अध्ययन शारीरिक और मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। अपने आप को स्वस्थ रखें। परीक्षा के दिनों में कोरोना संबंधी गाइडलाइंस का ठीक से पालन करें।  

 

विज्ञापन

सबसे पहले परीक्षा का सिलेबस देखें

उम्मीदवार सबसे पहले परीक्षा के सिलेबस को समझ लें और ध्यान दें कि कौनसे चैप्टर परीक्षा में आने वाले हैं या कौनसे सिलेबस की कटौती के दौरान हटा दिए गए हैं। यह भी समझे कि आपके लिए कौन से विषय कितने ज्यादा महत्वपूर्ण है और उनमें आपकी पूर्व तैयारी कैसी है। सभी विषयों के सिलेबस और अध्याय को समझकर अपना अध्ययन शुरू करें। 

 

जरूरी विषयों पर पहले ध्यान दें

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सबसे पहले उन विषयों का अध्ययन शुरू करें जो ज्यादा महत्वपूर्ण हैं और जिसका अध्ययन उन्होंने अब तक नहीं किया है या फिर जिनका सिलेबस अभी ज्यादा बाकी है। ऐसे विषयों को प्राथमिकता दें। कुछ फिंगर प्वॉइंट्स बना लें, जिन्हें परीक्षा देने जाने से पहले रिवाइज कर सकें। 

 

परीक्षा के सभी विषयों के कॉन्सेप्ट समझें

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार विषय और उनसे सवालों के कॉन्सेप्ट को समझे। सवालों के तरीके को समझकर उनका अध्ययन कर के परीक्षार्थी परीक्षा में ज्यादा आसानी से सवालों को समझ पाएंगे। सवाल पूछने का भी एक पैटर्न होता है, उसे अच्छे से समझ लें और उसका उत्तर उसी के अनुसार लिखें। उत्तर पुस्तिका में इधर-उधर की बातें न लिखें। 

 

सभी फॉर्मूलों का अध्ययन करें

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र आदि विषयों में आने वाले सभी जरूरी फॉर्मूले को अच्छे से याद कर लें। इससे परीक्षा में उन्हें सवालों का जवाब देने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके लिए परीक्षार्थी आवर्त सारणी, फॉर्मूला टेबल और माइंड मैप्स का सहारा ले सकते हैं।  

परीक्षा के लिए प्रश्नों का अभ्यास करें

परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी सभी विषयों का अध्ययन करने के बाद अभ्यास प्रश्नों (सैंपल पेपर) का अध्ययन करें। इससे उम्मीदवारों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और परीक्षा के समय वह बिना नर्वस हुए सभी सवालों के जवाब आसानी से दे पाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed