फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Term 2 Admit Card 2022 will be released soon at cbse.gov.in know how to download here

CBSE Term 2 Admit Card: जल्द जारी होंगे सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा के प्रवेश पत्र, यहां पढ़ें कैसे डाउनलोड कर सकेंगे

Sat, 09 Apr 2022 10:52 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 09 Apr 2022 10:52 AM IST
सार

CBSE Term 2 Admit Card: सीबाएसई की ओर से टर्म-2 परीक्षा के पहले दिन दसवीं कक्षा की पेंटिंग और बारहवीं कक्षा के लिए आंत्रप्रेन्योरशिप के विषय की परीक्षा ली जाएगी। छात्र इसके लिए अच्छे से तैयारी कर लें। 

विज्ञापन
CBSE Term 2 Admit Card 2022 will be released soon at cbse.gov.in know how to download here
CBSE Term-2 Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE Term 2 Admit Card: लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी की सीबीएसई की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रवेश पत्र अगले हफ्ते जारी किए जा सकते हैं। जो भी छात्र इस साल सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इस खबर में हम आपको प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड करने के तरीके से अवगत कराएंगे। 

विज्ञापन

CBSE Term 2 Admit Card: इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से शुरू किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। छात्र परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें। मास्क लगाकर रखें और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। अब तक बोर्ड की ओर से सीबीएसई परीक्षा के प्रवेश पत्र पर कोई भी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। छात्र इस पर नजर बनाकर रखें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Term 2 Admit Card: स्कूल भी उपलब्ध कराएंगे प्रवेश पत्र
छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा प्रवेश पत्र को अपने संबंधित स्कूल से भी प्राप्त कर सकेंगे। सीबाएसई की ओर से टर्म-2 परीक्षा के पहले दिन दसवीं कक्षा की पेंटिंग और बारहवीं कक्षा के लिए आंत्रप्रेन्योरशिप के विषय की परीक्षा ली जाएगी। छात्र इसके लिए अच्छे से तैयारी कर लें। 

विज्ञापन

CBSE Term 2 Admit Card: कैसे चेक करें अपना प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं और बारहवीं के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।  
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed