फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Term 2 Admit Card 2022 released for the Private Candidates at cbse.gov.in know how to check

CBSE Term 2 Admit Card: सीबीएसई ने प्राइवेट छात्रों के लिए जारी किया टर्म 2 परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें

Fri, 15 Apr 2022 12:05 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 12:05 PM IST
सार

CBSE Term 2 Admit Card: सीबीएसई की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से शुरू किया जा रहा है। कक्षा दसवीं की परीक्षा 24 मई, 2022 को समाप्त होगी तो वहीं, 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा 15 जून, 2022 को समाप्त होगी।

विज्ञापन
CBSE Term 2 Admit Card 2022 released for the Private Candidates at cbse.gov.in know how to check
CBSE Term-2 Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE Term 2 Admit Card 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से प्राइवेट छात्रों के लिए टर्म- 2 बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस बार टर्म-2 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम आपको प्रवेश डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन

CBSE Term 2 Admit Card 2022: इस तारीख से शुरू हो रही है परीक्षा
सीबीएसई की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से शुरू किया जा रहा है। कक्षा दसवीं की परीक्षा 24 मई, 2022 को समाप्त होगी तो वहीं, 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा 15 जून, 2022 को समाप्त होगी। देश और दुनियाभर में कोरोना महामारी के असर को देखते हुए सीबीएसई ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं को दो सत्र - टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित कराने का फैसला किया है। टर्म- 2 परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। छात्र परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Term 2 Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्दशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्राइवेट छात्रों के लिए प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपनी जन्मतिथि और पंजीयन नंबर आदि को दर्ज कर के सबमिट करें।
5. अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed