CBSE Term 1 Result: जानिए कब जारी होंगे सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा के परिणाम, छात्र कैसे चेक करेंगे अपना रिजल्ट?
सीआईएससीई की ओर से आईसीएसई और आईएससी सेमेस्टर-1 का परिणाम आज सोमवार 7 फरवरी, 2022 को जारी कर दिया गया है। इस परिणाम के जारी होने के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीबीएसई के परिणाम भी जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Term 1 Result: कैसे चेक कर सकेंगे टर्म 1 परीक्षा के परिणाम?
छात्र परिणाम जारी होने के बाद नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
1. सबसे पहले छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CBSE 10th Term 1 Result 2022 या CBSE 12th Term 1 Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि दर्ज कर के सबमिट करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
CBSE Term 1 Result: अन्य तरीकों से भी चेक कर सकते हैं परिणाम
सीबीएसई इस साल दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम डिजिलॉकर एप और इसकी वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी जारी करेगा। इसके अलावा सरकारी एप उमंग पर भी छात्र अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
CBSE Term 1 Result: सीबीएसई की वेबसाइट हुई क्रैश
टर्म 1 परीक्षा के परिणाम पर किसी आधिकारिक अपडेट के आने से पहले ही सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.gov.in और cbseresults.nic.in क्रैश हो गई थी। हालांकि, करीब आधे घंटे बाद ही टेक्नीकल टीम से इन्हें रिकवर करते हुए पुन: बहाल कर लिया है।
CBSE Term 1 Result: सीआईएससीई टर्म 1 परीक्षा के परिणाम जारी
सीआईएससीई की ओर से आईसीएसई और आईएससी सेमेस्टर-1 का परिणाम आज सोमवार 7 फरवरी, 2022 को जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस परिणाम के जारी होने के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीबीएसई के परिणाम भी जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X