फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Term 1 Board Result to be declared in the second week of january 2022 students can check result at cbse.gov.in

CBSE Term 1 Board Result: सीबीएसई टर्म 1 के नतीजे जनवरी के दूसरे हफ्ते में आ सकते हैं, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Sat, 08 Jan 2022 03:50 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sat, 08 Jan 2022 03:50 PM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के टर्म-1 बोर्ड परीक्षा के नतीजे जनवरी के दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
CBSE Term 1 Board Result to be declared in the second week of january 2022 students can check result at cbse.gov.in
CBSE Term 1 Board Result: - फोटो : File Photo

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा उम्मीद की जा रही है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम घोषित किए जाएंगे। छात्र अपने संबंधित परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर घोषित होने के बाद देख सकते हैं। सीबीएसई डिजिलॉकर ऐप पर कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम भी प्रकाशित करेगा। पिछले साल सीबीएसई का रिजल्ट उमंग ऐप और एसएमएस के जरिए भी उपलब्ध था। छात्र लगातार नवंबर-दिसंबर, 2021 में हुए 10वीं व 12वीं कक्षा के टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की तरफ से छात्रों को सिर्फ अंक ही जारी किए जाएंगे। छात्र, नतीजे जारी होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट में जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। टर्म 2 की परीक्षा के लिए भी छात्र तैयार रहें। बोर्ड द्वारा टर्म 1 के परिणाम जारी करने के बाद उम्मीद है कि टर्म 2 परीक्षा की डेटशीट भी जारी की जा सकती है।  

विज्ञापन

 


CBSE Term 1 Result 2022 उत्तीर्ण प्रतिशत

 सीबीएसई के मुताबिक छात्रों के लिए 33 फीसदी अंकों को उत्तीर्ण फीसदी अंकों के तहत तय किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन


CBSE Term 1 Result 2022 मूल्यांकन मानदंड

  • सीबीएसई टर्म-1 के कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम अंतिम परिणामों में 50 फीसदी तक की हिस्सेदारी रखते हैं और छात्र टर्म 1 परीक्षा में असफल नहीं होंगे।
  • टर्म 1 में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों में स्कूलों द्वारा दिए गए आंतरिक मूल्यांकन अंक भी शामिल हैं।
  • परीक्षा में अनुपस्थित रहने वालों को इस बार औसत अंक नहीं दिए जाएंगे।
  • टर्म 2 की परीक्षा के बाद छात्रों को अंतिम मार्कशीट जारी की जाएगी।
  • टर्म 2 परीक्षा में बहुविकल्पीय  और व्यक्तिपरक दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। कोविड-19 की गंभीरता की समीक्षा के बाद बोर्ड की तरफ से अप्रैल और मई, 2022 में टर्म 2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
  • सीबीएसई टर्म 1 के परिणाम घोषित होने के बाद टर्म 2 परीक्षा की डेटशीट जारी करेगा।

 

विज्ञापन

CBSE Term 1 Result 2022 के स्कोरकार्ड को ऐसे करें डाउनलोड

  • छात्र सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • अब सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं टर्म 1 परिणाम 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुल जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर समेत अन्य जानकारियों को दर्ज करें।
  • अपनी जानकारियों को लिखने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • अब छात्रों का 10वीं, 12वीं कक्षा के टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • छात्र अपने परिणाम को अच्छी तरह से देखें।
  • अब अपने नतीजे की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें।
  • अब उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed