CBSE Single Girl Child Scholarship: सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति के लिए इस तिथि तक करें आवेदन, बढ़ गई समयसीमा
CBSE Single Girl Child Scholarship: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई मेरिट छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन जमा करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। इसके लिए आवेदन करने वाले योग्य अभ्यर्थी नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Single Girl Child Scholarship 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE),ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप स्कॉलरशिप के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) पर जाकर सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 और सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2023 (नवीनीकरण) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 के लिए अब पंजीकरण फॉर्म 10 जनवरी तक जमा किया जा सकता है। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर थी।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, स्कूलों द्वारा सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप आवेदन का सत्यापन 17 जनवरी तक निर्धारित है।
इतनी मिलेगी राशि
सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति राशि सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति राशि 500 रुपये प्रति माह निर्धारित की गई है।
इन विवरणों की होगी जरूरत
इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बैंक का नाम, खाता संख्या, आरटीजीएस और एनईएफटी जानकारी, आईएफएससी कोड और बैंक का पता सहित अपना पूरा बैंक विवरण देना होगा। इसके अलावा, सभी आवेदकों के लिए अपने सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति आवेदन पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य है, क्योंकि कोई भी बिना हस्ताक्षर वाला आवेदन अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
छात्रवृत्ति विशेष रूप से उन अविवाहित लड़कियों के लिए डिजाइन की गई है जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने चाहिए और वर्तमान में सीबीएसई से संबद्ध स्कूल में कक्षा 11वीं या 12वीं में नामांकित होना चाहिए।शैक्षणिक वर्ष के दौरान स्कूल की ट्यूशन फीस 1,500 रुपये प्रति माह से कम होनी चाहिए। आगामी दो वर्षों के लिए ट्यूशन फीस में अधिकतम 10% वार्षिक वृद्धि की अनुमति है। एनआरआई आवेदक पात्र हैं, तथा विदेश में स्थित स्कूलों के लिए ट्यूशन फीस की सीमा 6,000 रुपये प्रति माह है। यह छात्रवृत्ति केवल भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं ।
- अब होमपेज पर, 'सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप X-2024 REG' पर क्लिक करें
- आवेदन जमा करना है या मौजूदा आवेदन को नवीनीकृत करना है, इससे सबंधित लिंक पर क्लित करें।
- अब आवेदन पत्र भरें, संबंधित कागजात अपलोड करें और आवेदन जमा करें।
- अंत में आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।
कमेंट
कमेंट X