CBSE दे रहा है स्कॉलरशिप, ये योग्यता है तो करें आवेदन
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए मौका
- मेरिट स्कॉलरशिप के लिए सीबीएसई ने मांगे हैं आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये स्कॉलरशिप सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए दी जा रही है। यानी वो माता-पिता जिनकी सिर्फ एक बेटी है, वो इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जरूरी तारीखें
- इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर 2019 है।
- आवेदन की हार्ड कॉपी (सिर्फ रिन्युअल के लिए) जमा करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2019 है। इसके बाद जमा किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
- इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। रिन्युअल के लिए हार्ड कॉपी जमा करनी होगी।
- ऑनलाइन आवेदन की लिंक आपको आगे दी जा रही है।
ये भी पढ़ें : CBSE 2020: बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं परीक्षा के सैंपल पेपर्स
क्या चाहिए योग्यताएं
- ये स्कॉलरशिप सिर्फ छात्राओं के लिए है। वैसी छात्राएं जो अपने माता पिता की अकेली संतान हैं। यानी उनका अपना कोई भाई या बहन नहीं है।
- छात्राओं का शैक्षणिक सत्र 2019 में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है।
- पहले जिन्हें ये स्कॉलरशिप मिल चुकी है, वे इसके रिन्युअल के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ वही छात्राएं योग्य होंगी, जिन्होंने पहली बार शैक्षणिक सत्र 2018 में 10वीं पास की हो और ये स्कॉलरशिप पाई हो।
- योग्यताओं से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे दी जा रही सीबीएसई स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करें।
इस स्कॉलरशिप के संबंध में सीबीएसई की सूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सीबीएसई के स्कॉलरशिप पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X