फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE given a big relief to the students who have taken Mathematics in class 11th

CBSE: 10वीं में बेसिक गणित की पढ़ाई की है, तब भी 11वीं में पढ़ सकेंगे

Wed, 10 Aug 2022 05:26 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 10 Aug 2022 05:26 AM IST
सार

कोविड से पहले ग्यारहवीं में गणित विषय लेने क अनुमति केवल उन्हीं विद्यार्थियों को थी जिन्होंने दसवीं में स्टैंडर्ड गणित की पढ़ाई की थी।

विज्ञापन
CBSE given a big relief to the students who have taken Mathematics in class 11th
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 11वीं में गणित विषय लेने वाले विद्यार्थियों को एक बार फिर बड़ी राहत दी है। ऐसे छात्र जिन्होंने दसवीं में बेसिक गणित की पढ़ाई की है, वह ग्यारहवीं में गणित विषय की पढ़ाई कर सकते हैं। सीबीएसई ने कोविड के दौरान दी गई इस छूट को वर्ष 2022-23 के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


यह छूट ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के वर्तमान बैच की सुविधा के लिऐ विशेष उपाय के रूप में दी जा रही है। कोविड से पहले ग्यारहवीं में गणित विषय लेने क अनुमति केवल उन्हीं विद्यार्थियों को थी जिन्होंने दसवीं में स्टैंडर्ड गणित की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन


सीबीएसई ने 2020-21 और 2021-22 के शैक्षणिक सत्र में भी इस नियम को लेकर छात्रों को छूट दी थी। अब कोविड के कारण चालू सत्र में भी यह छूट दी जा रही है। इस संबंध में बोर्ड ने संबद्ध स्कूल प्रिंसिपल को एक सर्कुलर जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्कुलर के अनुसार चालू सत्र 2022 कोविड से बुरी तरह प्रभावित हुआ है और सत्र में पहले ही देरी हो चुकी है। अब इस सत्र की शेष गतिविधियों को समय पर पूरा करने की आवश्यकता है। ऐसे में इस छूट को एक वर्ष 2022-23 केलिए आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।  

इससे पहले दसवीं में जिन्होंने मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड की पढ़ाई की है उन्हें ही ग्यारहवीं में गणित पढ़ने को मिलता था। वहीं जिन्होंने दसवीं में बेसिक गणित पढ़ा होता था उन्हें ग्यारहवीं में केवल अप्लायड मैथमेटिक्स लेने की अनुमति थी। 


बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वह यह देखें कि विद्यार्थियों में ग्यारवीं में गणित की पढ़ाई करने की योग्यता और क्षमता हो। मालूम हो कि दसवीं में छात्रों को बेसिक मैथमेटिक्स व स्टैंडर्ड मैथमेटिक्स में से किसी एक का चयन करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed