फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 12th Class Result 2020 News in Hindi result of 12th class, know how you can check, toppers cbse result website

CBSE 12th Result 2020: 97.67 पास प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम टॉप पर, इस साल भी लड़कियों ने मारी बाजी

Mon, 13 Jul 2020 01:59 PM IST
Sneha Baluni एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 13 Jul 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12th Class Result 2020 News in Hindi result of 12th class, know how you can check, toppers cbse result website
CBSE 12 वीं का रिजल्ट 2020 (फाइल फोटो) - फोटो : IStock

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के लिए परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल की परीक्षा के लिए 31 लाख से अधिक अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे, परीक्षा का समापन गुरुवार चार अप्रैल को 18.1 लाख लड़के और 12.9 लाख लड़कियों के साथ हुआ। 2018 में, सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा के लिए पंजीकृत 11.84 लाख में से, 11.06 उपस्थित हुए। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर ऑनलाइन देखा जा सकता है। रिजल्ट से जुड़े अपडेट और अन्य जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर भी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


वहीं केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने ट्वीट करके कहा, 'प्रिय छात्र, माता-पिता और अध्यापक सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसे http://cbseresults.nic.in.वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है। हम इसे संभव बनाने के लिए आपको बधाई देते हैं। मैं दोहराता हूं, छात्रों का स्वास्थ्य और शिक्षा की गुणवत्ता हमारी प्राथमिकता है।' बोर्ड की वेबसाइट के अलावा निजी वेबसाइट्स indiaresults.com और examresults.net पर भी परीक्षा के नतीजे देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

 


एक नजर में रिजल्ट
  • कुल पंजीकृत छात्रों की संख्या- 12,03,595
  • परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या- 11,92,961
  • परीक्षा में पास होने वाले छात्रों की संख्या- 10,59,080
  • कितना रहा कुल पास प्रतिशत- 88.78 प्रतिशत
  • छात्राओं का पास प्रतिशत - 92.15 फीसदी
  • छात्रों का पास प्रतिशत - 86.19 फीसदी
  • इस साल सीबीएसई 12वीं में छात्रों का कुल पास प्रतिशत पिछले साल की तुलना में 5.38 फीसदी ज्यादा रहा। पिछले साल कुल 83.40 फीसदी स्टूडेंट्स सफल रहे थे।

इस साल ऐसे तैयार किया गया रिजल्ट
जिन छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा पूरी कर ली हैं उनके परिणाम सामान्य रूप से आएगा। जिन छात्रों ने तीन से ज्यादा पेपर दिए हैं, उनके बचे हुए पेपर के लिए परिणाण सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों के औसत नंबर के हिसाब से आएंगे। इसके अलावा जिन छात्रों ने बोर्ड के तीन पेपर दिए हैं, उन्हें बची हुई परीक्षाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ दो विषयों के औसत के हिसाब से अंक मिलेंगे। वहीं जिन छात्रों ने एक या दो पेपर दिए हैं, उनका परिणाम बोर्ड की परफॉर्मेंस और इंटरनल/प्रैक्टिकल असेसमेंट के आधार पर आएगा।

त्रिवेंद्रम को पहला तो पटना को मिला आखिरी स्थान
इस साल 12वीं के पास प्रतिशत के आधार पर त्रिवेंद्रम जोन पहले नंबर पर है। वहीं पटना जोन आखिरी स्थान पर रहा है। देखें जोन के आधार पर कहां कितने छात्र रहे सफल

  • त्रिवेंद्रम - 97.67 फीसदी
  • बेंगलुरू - 97.05 फीसदी
  • चेन्नई - 96.17 फीसदी
  • दिल्ली पश्चिम - 94.61 फीसदी
  • दिल्ली पूर्व - 94.24 फीसदी
  • पंचकूला - 92.52 फीसदी
  • चंडीगढ़ - 92.04 फीसदी
  • भुवनेश्वर - 91.46 फीसदी
  • भोपाल - 90.95 फीसदी
  • पुणे - 90.24 फीसदी
  • अजमेर - 87.60 फीसदी
  • नोएडा - 84.87 फीसदी
  • गुवाहाटी - 83.37 फीसदी
  • देहरादून - 83.22 फीसदी
  • प्रयागराज - 82.49 फीसदी
  • पटना - 74.57 फीसदी

ये भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2020: परीक्षा में 92.15 फीसदी अंक हासिल कर लड़कियों ने मारी बाजी

फोन कॉल पर भी पा सकते हैं रिजल्ट

यदि वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो परेशान न हों। आप अपना रिजल्ट फोन कॉल पर भी पता कर सकते हैं। सीबीएसई ने आईवीआरएस की सुविधा भी दी है। इसके लिए आपको नीचे दिए नंबर पर कॉल करना होगा। कॉल के दौरान जब पूछा जाए तो मोबाइल में ही अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। आपको रिजल्ट मिल जाएगा। 
इन नंबरों पर करें कॉल - 011-24300699, 011-28127030

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed