फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 12th Class Result 2020 News in Hindi: intermediate result out know how to check

CBSE 12th Result 2020: परीक्षा में 92.15 फीसदी अंक हासिल कर लड़कियों ने मारी बाजी

Mon, 13 Jul 2020 01:36 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Mon, 13 Jul 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12th Class Result 2020 News in Hindi: intermediate result out know how to check
सीबीएसई बोर्ड 2020 - फोटो : अमर उजाला
CBSE Board 12th Result 2020- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने कक्षा बारहवीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बता दें कि इस साल 88.78 फीसदी छात्र पास हुए हैं। बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। पिछले साल की तुलना में इस साल 5.38 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल 2019 में 83.40 फीसदी छात्र पास हुए थे। परीक्षा में  उपस्थित होने वाले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। इस साल 12 लाख छात्र कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2020: 97.67 पास प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम टॉप पर, इस सा भी लड़कियों ने मारी बाजी
विज्ञापन


मुख्य जानकारी-
  • देशभर में लड़कियों का पास प्रतिशत 92.15 फीसदी है।
  • लड़कों का पास प्रतिशत 86.19 फीसदी है।
  • इस साल 87651 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। 
  • कक्षा 12वीं के 400 छात्रों की गणना निर्धारित योजना के अनुसार नहीं की जा सकी है। उनके परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।
जोन के आधार पर रिजल्ट-
  • त्रिवेंद्रम - 97.67 फीसदी
  • बेंगलुरू - 97.05 फीसदी
  • चेन्नई - 96.17 फीसदी
  • दिल्ली पश्चिम - 94.61 फीसदी
  • दिल्ली पूर्व - 94.24 फीसदी
  • पंचकूला - 92.52 फीसदी
  • चंडीगढ़ - 92.04 फीसदी
  • भुवनेश्वर - 91.46 फीसदी
  • भोपाल - 90.95 फीसदी
  • पुणे - 90.24 फीसदी
  • अजमेर - 87.60 फीसदी
बता दें कि इस साल पहले से ही यानी 10 मई आयोजित परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन से शुरू हो गया था। कोरोनो संंकट महामारी के कारण, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को पहले स्थगित और बाद में रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं के छात्र अपना रिजल्ट अमर उजाला की MY RESULT PLUS वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। दिए चरणों का पालन करके सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट छात्र देख सकते हैं-

ऐसे करें खुद को रजिस्टर

1)- सबसे पहले सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं छात्रों को अमर उजाला की MY RESULT PLUS वेबसाइट पर जाना होगा। 
2)- अब होमपेज पर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करना होगा। 
3)- क्लिक करते ही आपके सामने दो लिंक खुलेंगे। 4)- 12वीं कक्षा के छात्र बारहवीं परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
5)- अब मांगी गई जानकारी जैसे- नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी डालें। 
6)- सबमिट करें।

CBSE Result 2020: ऑफिशियल वेबसाइट पर ऐसे देखें परिणाम- 

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक साइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर कक्षा 12वीं के लिए सीबीएसई परिणाम 2020 लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगइन करना होगा।
  • लॉगइन करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
  • आगे के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed