फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE declared its decision on exams and what are the states doing now

परीक्षा स्थगित: सीबीएसई के फैसले के बाद जानिए बाकी राज्यों का निर्णय

Fri, 16 Apr 2021 06:38 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 16 Apr 2021 06:38 AM IST
सार

  • पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों की भलाई सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।
  • ये परीक्षा मूल रूप से मई और जून में आयोजित होने वाली थी।

विज्ञापन
CBSE declared its decision on exams and what are the states doing now
परीक्षा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के बेहताशा बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं की परीक्षा रद्द और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने के अपने फैसले की घोषणा की। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक में लिया गया, इस बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन


कोविड -19 मामलों में आए उछाल को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। ये परीक्षा मूल रूप से मई और जून में आयोजित होने वाली थी। पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों की भलाई सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन


कई राज्य पहले की कर चुकी परीक्षा स्थगित
सीबीएसई के आदेश से पहले, कई राज्य सरकारों ने इसी तरह के फैसले लिए थे। मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र ने अपने राज्य बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है, वहीं पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश ने कहा कि वे कोविड -19 की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने कहा कि वे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और फिलहाल उन्होंने तय नहीं किया है कि बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराई जाएं या नहीं।

कर्नाटक ने कहा कि वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं आयोजित करेगा। मेघालय ने भी कहा कि वह कक्षा 12 के लिए राज्य बोर्ड परीक्षा कराने के लिए तैयार है लेकिन स्थिति की समीक्षा के बाद दसवीं की परीक्षा के बारे में निर्णय लेगा।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में फैसला
इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा रद्द करने और 12 वीं की परीक्षा स्थगित करने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा की गई।

यह पहला मौका है जब सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी है। इससे देशरभर में 21 लाख से अधिक विद्यार्थियों पर असर पड़ेगा। स्कूली परीक्षा के अन्य प्रमुख बोर्ड सीआईएससीई ने कहा है कि वह स्थिति की समीक्षा कर रहा है और जल्द ही फैसला लेगा।

उसकी कक्षा दसवीं की परीक्षाएं पांच मई से शुरू होने का कार्यक्रम है जबकि बारहवीं की परीक्षाएं पहले ही आठ अप्रैल से शुरू हो चुकी हैं। पिछले साल कोविड-19 महामारी और दिल्ली के उत्तर-पूर्व इलाके में भड़के दंगों के कारण परीक्षा आंशिक रूप से रद्द की गई थीं।

हिमाचल में परीक्षाएं स्थगित
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में जारी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। राज्य के शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने इस आशय की जानकारी दी।

महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कोई कदम उठाने के पहले 10 वीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने के सीबीएसई के फैसले का अध्ययन करेगी और इस पर चर्चा करेगी।


मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 30 अप्रैल से शुरु होने वाली अपनी हाई स्कूल (10 वीं) और हायर सेकंडरी स्कूल (12वीं) की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

राजस्थान सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed