Cbse Date Sheet 2022: इस तारीख से शुरू होंगी परीक्षा, इस सीधे लिंक से डाउनलोड करें 10वीं, 12वीं का टाइम-टेबल
CBSE Datesheet 2022 Class 10, 12: सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की डेट शीट 2021 टर्म 1 परीक्षाओं के लिए जारी कर दी गई है। कक्षा दसवीं के प्रमुख विषयों के लिए टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2021-22 30 नवंबर, 2021 से शुरू होगी। वहीं कक्षा बारहवीं के मुख्य विषयों की परीक्षा 1 दिसंबर से होगी। अभ्यर्थी मेजर, माइनर विषयों की डेटशीट यहां देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए सीबीएसई टर्म-1 की डेट शीट 2021-22 जारी कर दी है। टाइम-टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं, 12वीं के माइनर विषयों की परीक्षा 17 नवंबर, 2021 से शुरू होगी। कक्षा 10वीं के मेजर विषयों की परीक्षा 30 नवंबर, 2021 से शुरू होकर 11 दिसंबर, 2021 तक जारी रहेगी। वहीं, कक्षा 12वीं के मुख्य विषयों की परीक्षा 01 दिसंबर, 2021 से शुरू होकर 22 दिसंबर, 2021 तक चलेगी।
सीबीएसई टर्म 1 की परीक्षाएं एमसीक्यू प्रारूप में होंगी और छात्र के अपने स्कूलों में आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी और छात्रों को ओएमआर शीट पेन से भरनी होगी। परीक्षा के तरीके के बारे में विस्तृत निर्देश बोर्ड द्वारा जारी नोटिस पर भी उपलब्ध हैं।
सीबीएसई डेट शीट 2022: इस तारीख से शुरू होंगी कक्षा 10वीं के माइनर विषयों की परीक्षा
|
परीक्षा की तिथि |
विषय |
|
17 नवंबर, 2021 |
चित्र |
|
18 नवंबर, 2021 |
गुरुंग, तमांग, थाई आदि |
|
20 नवंबर, 2021 |
उर्दू, पंजाबी, बंगाली आदि |
|
22 नवंबर, 2021 |
संस्कृत |
सीबीएसई डेट शीट 2021-22 : यह है कक्षा 10वीं के मेजर विषयों का टाइम टेबल
|
तिथि |
विषय |
|
30 नवंबर, 2021 |
सामाजिक विज्ञान |
|
2 दिसंबर, 2021 |
विज्ञान |
|
3 दिसंबर, 2021 |
गृह विज्ञान |
|
4 दिसंबर, 2021 |
गणित मानक |
|
4 दिसंबर, 2021 |
गणित बेसिक |
|
8 दिसंबर, 2021 |
कंप्यूटर एप्लीकेशन |
|
9 दिसंबर, 2021 |
हिंदी कोर्स ए और कोर्स बी |
|
11 दिसंबर, 2021 |
अंग्रेजी भाषा और अंग्रेजी साहित्य |
सीबीएसई डेट शीट 2022: कक्षा 12वीं के माइनर विषयों के लिए डेटशीट जारी
|
परीक्षा की तिथि |
विषय |
|
16 नवंबर, 2021 |
उद्यमिता |
|
17 नवंबर, 2021 |
टेक्सटाइल डिजाइन |
|
18 नवंबर, 2021 |
मार्केटिंग |
|
22 नवंबर, 2021 |
फैशन स्टडीज |
सीबीएसई डेट शीट 2021-22: कक्षा 12वीं के मुख्य विषयों के लिए डेटशीट जारी
|
दिनांक |
विषय |
|
1 दिसंबर, 2021 |
समाजशास्त्र |
|
3 दिसंबर, 2021 |
इंग्लिश कोर |
|
6 दिसंबर, 2021 |
गणित |
|
7 दिसंबर, 2021 |
फिजिकल एजुकेशन |
|
8 दिसंबर, 2021 |
बिजनेस स्टडीज |
|
9 दिसंबर, 2021 |
भूगोल |
|
10 दिसंबर, 2021 |
भौतिकी |
|
11 दिसंबर, 2021 |
मनोविज्ञान |
|
13 दिसंबर, 2021 |
अकाउंटेंसी |
|
14 दिसंबर, 2021 |
रसायन विज्ञान |
|
15 दिसंबर, 2021 |
अर्थशास्त्र |
|
16 दिसंबर, 2021 |
हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव |
|
17 दिसंबर, 2021 |
राजनीति विज्ञान |
|
18 दिसंबर, 2021 |
जीवविज्ञान |
|
20 दिसंबर, 2021 |
इतिहास |
|
21 दिसंबर, 2021 |
आईपी, कंप्यूटर साइंस |
|
22 दिसंबर, 2021 |
गृह विज्ञान |
सुबह 11 बजे से होगी परीक्षा
कक्षा बारहवीं की परीक्षा पहली पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। टर्म 1 परीक्षा बोर्ड द्वारा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। वहीं कक्षा दसवीं की परीक्षा सभी दिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर की अवधि 90 मिनट होगी और इस बार पढ़ने का समय 15 मिनट के बजाय 20 मिनट होगा। उत्तर पुस्तिकाओं या ओएमआर शीट का मूल्यांकन स्कूल द्वारा किया जाएगा और छात्रों के अंक दिसंबर के अंत तक सीबीएसई के साथ साझा किए जाएंगे। टर्म 1 के अंक स्कूलों द्वारा छात्रों के साथ साझा किए गए शेड्यूल के अनुसार साझा किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X