फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Date Sheet 2022: CBSE Date Sheet 2022: Class 10, 12 Term 1 exams to begin from Nov 15,complete time table will be released soon

CBSE Date Sheet 2022: बोर्ड जल्द जारी करेगा शेड्यूल, 15 नंवबर से होगी टर्म 1 की परीक्षाएं

Sat, 09 Oct 2021 10:41 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 09 Oct 2021 10:41 AM IST
सार

CBSE Date Sheet 2022: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 साल में दो बार आयोजित की जाएगी। पैटर्न के बदलाव में, आगामी बोर्डों में एमसीक्यू, आवेदन-आधारित प्रश्नों पर अधिक ध्यान दिया गया है। परीक्षा दो टर्म में होगी और टर्म-1 की परीक्षा नवंबर में होगी।

विज्ञापन
CBSE Date Sheet 2022: CBSE Date Sheet 2022: Class 10, 12 Term 1 exams to begin from Nov 15,complete time table will be released soon
CBSE - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर टर्म 1 परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा स्कूलों के साथ साझा किए गए सर्कुलर के अनुसार, सीबीएसई 10वीं 12वीं की टर्म-1 की परीक्षा 15 नवंबर, 2021 से शुरू होगी। उसी के लिए पूर्ण तिथिवार कार्यक्रम इस सप्ताह तक cbse.gov.in पर जारी होने की उम्मीद है। संभावित रिलीज की तारीख और अपडेट नीचे दिए गए हैं।

विज्ञापन

इस वर्ष, कोरोना महामारी के मामलों को देखते हुए, बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं को दो चरणों में विभाजित करने का निर्णय लिया है। 50 फीसदी पाठ्यक्रम के लिए टर्म 1 की परीक्षा 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक (अस्थायी रूप से) आयोजित की जाएगी। ये परीक्षाएं एमसीक्यू फॉर्मेट में होंगी और छात्रों को ओएमआर शीट भरनी होगी।
विज्ञापन

वहीं टर्म 2 की परीक्षा मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी। दो घंटी की यह परीक्षा सब्जेक्टिव होगी। सीबीएसई 10वीं 12वीं परिणाम 2022 की गणना के लिए टर्म 1 और टर्म 2 दोनों के अंकों पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई डेट शीट 2022 के जारी होने की तारीख
मीडिया में साझा की गई रिपोर्टों के अनुसार, सीबीएसई 10 अक्तूबर, 2021 तक टर्म 1 परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी करेगा। हालांकि अभी तक बोर्ड ने इसके लिए कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया है। शिक्षकों द्वारा संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड 15 अक्तूबर तक डेट शीट जारी कर सकता है। कुछ सूत्रों ने जानकारी दी है कि बोर्ड द्वारा अंतिम एलओसी संकलन कार्य पूरा कर लिया गया है। सूचियों और छात्रों के पूरा होने के साथ, बोर्ड जल्द ही डेट शीट जारी कर सकता है। ध्यान रहे बोर्ड इस बार टर्म 1 की परीक्षाओं को ऑनलाइन आयोजित कर सकता है। छात्रों को अपने गृह विद्यालयों में परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। बोर्ड द्वारा ओएमआर शीट और प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

बनी हुई है अस्पष्टता की स्थिति
स्कूल अभी भी परीक्षा आयोजित करने और प्रश्न पत्र साझा करने के तरीके के निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह संभावना है कि बोर्ड परीक्षा के दिन विभिन्न स्कूलों के साथ एमसीक्यू के कई सेट साझा कर सकता है। हालांकि, यदि स्थिति खराब हो जाती है, तो परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी इस पर कोई स्पष्टता नहीं है। स्कूलों को यह भी पता नहीं है कि उत्तर कुंजी सीबीएसई के साथ साझा की जाएगी या स्कूलों में शिक्षकों द्वारा उनका मूल्यांकन किया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण कराने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर टाइम टेबल देखें। कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई डेट शीट 2022, एक बार जारी होने के बाद, इस पेज पर भी साझा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed