फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE CTET July 2019 exam result declared, Check direct link at official website

CTET 2019: जुलाई परीक्षा के परिणाम जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट

Tue, 30 Jul 2019 04:30 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 30 Jul 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
CBSE CTET July 2019 exam result declared, Check direct link at official website
ctet 2019

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जुलाई 2019 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित इस परीक्षा के परिणाम सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं। जो अभ्यर्थी इस साल जुलाई में होने वाली इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर परिणाम देख सकते हैं। आप इस खबर में आगे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सिर्फ एक क्लिक में आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


CTET 2019 July Exam : ऐसे देखें अपना परिणाम

  • सबसे पहले सीबीएसई या सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको जुलाई 2019 परीक्षा की लिंक मिलेगी।
  • इस लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर दी गई जगह में अपना रोल नंबर भरें और सबमिट करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा। इसे डाउनलोड कर लें।
  • एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आगे है रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक

गौरतलब है कि सीबीएसई ने 7 जुलाई 2019 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई थी। सीटेट पेपर 1 परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 की परीक्षा दोपहर 1.30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक चली थी। करीब 14 लाख अभ्यर्थी पेपर-1 और पेपर-2 की इस परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके बाद सीबीएसई ने 24 जुलाई 2019 को सीटेट की आधिकारिक आंसर-की (संभावित) और ओएमआर शीट के स्कैन्ड इमेज अपलोड की थी। आंसर-की पर आपत्ति मांगी गई थी। अब आपत्तियों के निराकरण के बाद परिणाम की घोषणा की गई है।

सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
डायरेक्ट लिंक से परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें


ये भी पढ़ें : अच्छी खबर: अब कर सकेंगे चार साल का इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स, इसी सत्र से मिलेगा मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed