फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE CTET Admit Card 2021 to be Released Soon at ctet.nic.in

CTET Admit Card 2021: सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड अगले सप्ताह जारी होने की उम्मीद, परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी

Fri, 26 Nov 2021 05:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 26 Nov 2021 05:01 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के दिसंबर 2021 संस्करण के लिए, एडमिट कार्ड अगले सप्ताह जारी होने की उम्मीद है

विज्ञापन
CBSE CTET Admit Card 2021 to be Released Soon at ctet.nic.in
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 के बीच आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET या सीटेट) के दिसंबर 2021 संस्करण के लिए, एडमिट कार्ड अगले सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक इंफोर्मेशन बुलेटिन के अनुसार, सीबीएसई की ओर से प्रवेश- पत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : 72वें संविधान दिवस पर जानिए आजाद हिंदुस्तान के पांच कानूनी प्रावधानों को, जिनके कारण आज भी सुलगती है सियासत
विज्ञापन


सीबीएसई सीटेट परीक्षा की सही तारीख और शिफ्ट का उल्लेख उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर किया जाएगा। सीटीईटी या सीटेट परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) करता है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सीटीईटी प्रमाण पत्र की वैधता जीवन भर के लिए वैध है। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी और परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा हॉल में प्रवेश शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : 72 साल का हुआ दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान, इन 10 देशों के कानूनी प्रावधानों से मिलकर बना है भारतीय संविधान, जानिए अहम बातें    

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की पहली पारी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और अगली पारी दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रवेश- पत्र में दी गई समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट (CTET) का रिजल्ट 15 फरवरी, 2022 तक जारी किया जाएगा।


यह भी पढ़ें: Google Career Certificates: गूगल ने शुरू किए करियर सर्टिफिकेट प्रोग्राम, डिजिटल स्किल बढ़ाने से लेकर नौकरियां भी दिलाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed