लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Education ›   CBSE CTET 2022 Correction Window Starts; Application Form Editing at link here

CBSE CTET 2022: सीबीएसई ने शुरू की सीटेट की करेक्शन विंडो; ऐसे बदल सकते हैं आवेदन फॉर्म की जानकारी

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 28 Nov 2022 09:41 PM IST
सार

CBSE CTET 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 के लिए सोमवार, 28 नवंबर को ऑनलाइन सुधार विंडो खोल दी है।

CBSE CTET 2022
CBSE CTET 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE CTET 2022 Correction Window Starts: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 के लिए सोमवार, 28 नवंबर को ऑनलाइन सुधार विंडो खोल दी है। पंजीकृत उम्मीदवार तीन दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से अपने CTET फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।


केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2022 परीक्षा 16 दिसंबर, 2022 से 13 जनवरी, 2023 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो पालियों में होगी- सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा। 

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि ऑनलाइन सुधार के लिए लिंक सोमवार, 28 नवंबर, 2022 से शनिवार, 03 दिसंबर, 2022 तक खोली जाएंगी। इस तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, इस अवधि के दौरान, यदि किसी विशेष शहर में क्षमता उपलब्ध है, तो उम्मीदवार अपनी पसंद का परीक्षा शहर भी बदल सकते हैं। यह सुविधा भी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही उपलब्ध होगी।

CBSE CTET 2022 आवेदन फॉर्म में संशोधन की प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. CTET Dec-22 के लिए ऑनलाइन सुधार पर क्लिक करें।
  3. एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  4. आवश्यक सुधार करें और सबमिट करें।
  5. कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;