{"_id":"5d764fff8ebc3e017b4be5e8","slug":"cbse-ctet-2019-exam-date-out-application-link-pattern-and-mock-test-is-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"CTET 2019 की डेटशीट जारी, जानें कब और कितने शहरों में होगी परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CTET 2019 की डेटशीट जारी, जानें कब और कितने शहरों में होगी परीक्षा
Mon, 09 Sep 2019 06:43 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Mon, 09 Sep 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2019 की डेटशीट जारी कर दी है। इस संबंध में बोर्ड ने एक अधिसूचना भी जारी की है। बोर्ड द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार, इस बार सीटेट का आयोजन 8 दिसंबर 2019 को किया जा रहा है। यह सीबीएसई द्वारा सीटेट का 13वां संस्करण होगा।
विज्ञापन
बोर्ड ने बताया है कि यह परीक्षा देश भर के कुल 110 शहरों में आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 19 अगस्त 2019 को ही कर दी गई थी। जिन उम्मीदावारों ने अब तक सीटेट के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। आपके पास अब भी मौका है। सीटेट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2019 है।
विज्ञापन
इस लिखित परीक्षा में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी हैं। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी हम आपको आगे दे रहे हैं। आगे आपको सीटेट मॉक टेस्ट पेपर्स की लिंक भी दी जा रही है। इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा पैटर्न:
पहला पेपर - कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।
दूसरा पेपर - कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।
ये भी पढ़े- CTET परीक्षा के लिए यहां मिल रहें है फ्री ऑनलाइन मॉक टेस्ट, इन तरीकों के साथ करें तैयारी
आवेदन शुल्क :
श्रेणी पेपर - I या II दोनों पेपर के लिए (I और II)
सामान्य और ओबीसी (NCL) 700 रुपये 1200 रुपये
एससी,एसटी, डिफरेंटली एबल्ड 350 रुपये 600 रुपये
ये भी पढ़े- CTET 2019: परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री मॉक टेस्ट हैं यहां

कमेंट
कमेंट X