फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 9, Class 11 students who failed will appear in school exams once more

खुशखबर! 9वीं और 11वीं कक्षा में फेल होने वाले छात्रों को सीबीएसई देगा एक और मौका

Thu, 14 May 2020 07:22 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 14 May 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
CBSE Class 9, Class 11 students who failed will appear in school exams once more
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में फेल होने वाले छात्रों को पास होने का एक और मौका देगा। सीबीएसई ने अपने नोटिफिकेशन में इस बात की जानकारी दी है। सीबीएसई नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों को पास होने का मौका देने के लिए फिर से उनकी परीक्षा लेगा। यह परीक्षा ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम में होगी। विद्यार्थी अपने हिसाब से ऑफलाइन या ऑनलाइन फिर से परीक्षा दे सकेंगे।

विज्ञापन


सीबीएसई ने यह फैसला लॉकडाउन के चलते छात्रों में बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया है। छात्र जिस विषय में फेल होंगे उनको उस विषय की तैयारी के लिए पर्याप्त वक्त दिया जाएगा और फिर से उनकी परीक्षा ली जाएगी। सीबीएसई ने यह प्रावधान सिर्फ इसी साल के लिए किया है। इस साल नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थी फिर से पेपर दे सकेंगे ताकि पास हो सकें। सीबीएसई का कहना है कि एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सीबीएसई के सभी स्कूलों को सलाह दी है कि वे फेल होने वाले नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों को एक और मौका दें।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सीबीएसई ने यह प्रावधान सिर्फ इसी साल के लिए किया है। इस साल नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में अगर कोई विद्यार्थी फेल होता है तो उसे उस विषय की परीक्षा फिर से देने का मौका मिलेगा। बोर्ड का कहना है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि चाहे नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट आ गया हो, छात्र जिस विषय में फेल हुए हैं उनको फिर से परीक्षा देकर पास होने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed