फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026 Portal to Open on June 1, Board Issues Fresh Update

CBSE: आ गया सीबीएसई का नोटिस, बताया कब शुरू होगी री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया; नोट करें तारीख

Fri, 29 May 2026 06:03 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 29 May 2026 06:03 PM IST
सार

CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026: सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड 2026 की री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन प्रक्रिया का पोर्टल 1 जून से शुरू करने का फैसला लिया है। बोर्ड ने कहा कि पारदर्शी और बिना तकनीकी दिक्कत वाली प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। पूर्व में बोर्ड ने पोर्टल शुक्रवार, 29 मई तक शुरू करने की बात कही थी। पढ़ें पूरा विवरण...
 

विज्ञापन
CBSE Class 12 Re-Evaluation 2026 Portal to Open on June 1, Board Issues Fresh Update
CBSE 12th Re-Evaluation - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE 12th Re-Evaluation 2026: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने कहा है कि छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल अब 1 जून 2026 से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

पहले शुक्रवार से शुरू होने की थी उम्मीद

इससे पहले सीबीएसई ने कहा था कि आवेदन पोर्टल शुक्रवार, यानी 29 मई तक शुरू किए जाने की उम्मीद है। हालांकि अब बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि पारदर्शी और बिना तकनीकी दिक्कत वाली प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पोर्टल को 1 जून से चालू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने बताई देरी की वजह

सीबीएसई के अनुसार, यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया में उच्चतम मानकों और सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया जा सके। बोर्ड चाहता है कि छात्र बिना किसी तकनीकी समस्या के अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकें।

विज्ञापन

छात्र यहां कर सकते हैं संपर्क

अगर किसी छात्र को प्रक्रिया से जुड़ा कोई सवाल या समस्या हो, तो वे सीबीएसई की टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन 1800 11 8004 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र resultcbse2026@cbseshiksha.in ईमेल आईडी पर भी अपनी शिकायत या सवाल भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पुनर्मूल्यांकन के लिए कैसे करें आवेदन, फीस कितनी है? जान लें पूरा विवरण
 

जानें कितना लगेगा शुल्क

पूर्व में छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों के बाद सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं की फीस में भी बदलाव किया था। संशोधन के मुताबिक, स्कैन कॉपी प्राप्त करने और मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए छात्रों को प्रति विषय 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, री-इवैल्यूएशन के लिए शुल्क प्रति प्रश्न के हिसाब से लिया जाएगा, जोकि 25 रुपये प्रति प्रश्न निर्धारित किया गया है।

री-चेकिंग में अंक बढ़े तो क्या होगा?

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि अगर री-इवैल्यूएशन के बाद किसी छात्र के अंक बढ़ते हैं, तो उससे लिया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed