CBSE Exam: सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 21.87 लाख छात्रों ने लिया भाग, 12वीं की परीक्षा पांच अप्रैल तक चलेगी
CBSE Class 10th-12th Exam Update 2023: सीबीएसई की कक्षा 10वीं की सत्र 2022-23 की वार्षिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की हैं। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से शुरू हुई थी, जोकि मंगलवार, 21 मार्च, 2023 को समाप्त हो गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Class 10th-12th Exam Update 2023: सीबीएसई की कक्षा 10वीं की सत्र 2022-23 की वार्षिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की हैं। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से शुरू हुई थी, जोकि मंगलवार, 21 मार्च, 2023 को समाप्त हो गईं। जबकि कक्षा 12वीं कक्षा की अंतिम परीक्षा पांच अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। इन सभी परीक्षाओं का संचालन सुचारू और निर्बाध सुनिश्चित करने के लिए सीबीएसई ने कई उपाय किए थे।
CBSE has successfully conducted the class X 2023 annual examinations for approximately 21.87 Lakh registered candidates which got over on March 21, 2023. The last examination of class XII will be over on April 5, 2023: CBSE
विज्ञापन
The board took several measures to ensure smooth and…— ANI (@ANI) March 22, 2023
सीबीएसई कक्षा 10वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में 21.87 लाख पंजीकृत उम्मीदवारों ने भाग लिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से लगातार बोर्ड परीक्षा 2023 के पेपर लीक की फर्जी खबरों को लेकर परीक्षार्थियों को आगाह किया गया था। हाल ही में सीबीएसई ने नोटिस में जानकारी दी है कि परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने का झूठा दावा करने वाले और प्रश्न-पत्र खरीदने के लिए छात्रों और अभिभावकों को लुभाने के लिए फर्जी संदेश और वीडियो लिंक अपलोड करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
सीबीएसई ने आईपीसी और आईटी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (एमएसी) के पास शिकायत दर्ज की। इसने उपलब्ध सैकड़ों नकली YouTube लिंक को भी हटा दिया ताकि बोर्ड के माता-पिता और छात्र जानकारी से भ्रमित न हों। बोर्ड ने छात्रों से असत्यापित समाचारों या अफवाहों के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया है और अनुरोध किया है कि वे ऐसी गतिविधियों में भाग न लें या संचार के किसी भी रूप में ऐसी जानकारी का प्रसार न करें।
कमेंट
कमेंट X