फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 10th 12th Term 1 Result 2022 To Be Released Soon Check All Details Here

CBSE 10th 12th Term 1 Result 2022: जल्द जारी होंगे सीबीएसई टर्म-1 रिजल्ट, ये हैं स्कोर कार्ड देखने के आसान तरीके

Fri, 04 Feb 2022 10:27 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 10:27 AM IST
सार

CBSE 10th 12th Term 1 Result 2021-22 Date: सीबीएसई ने टर्म-1 परीक्षा परिणाम फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी किए जाने की बात कही थी। इसलिए, नतीजों का एलान जल्द होने की संभावना है।

विज्ञापन
CBSE 10th 12th Term 1 Result 2022 To Be Released Soon Check All Details Here
CBSE 10th 12th Term 1 Result 2021-22 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

10th 12th CBSE Term 1 Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड 2022 की टर्म-1 परीक्षा परिणामों की लाखों छात्र की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह पहली बार है जब सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित हो रही है। जहां छात्रों को पहली टर्म के नतीजों का इंतजार है तो वहीं, दूसरी टर्म की तारीखों का एलान होने की भी प्रतीक्षा है।

विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं

हालांकि, अभी तक सीबीएसई की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले सीबीएसई ने टर्म-1 परीक्षा परिणाम फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी किए जाने की बात कही थी। इसलिए, नतीजों का एलान जल्द होने की संभावना है। एक बार जारी हो जाने के बाद, कक्षा 10वीं और 12वीं सभी विद्यार्थी टर्म-1 परीक्षा 2021-22 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर पर देख सकेंगे।

विज्ञापन

कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा रिजल्ट

वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन एनआईसी की रिजल्ट वेबसाइट results.gov.in पर भी परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे। सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं 12वीं के टर्म-1 परिणाम डिजिलॉकर एप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसके साथ ही परिणामों के उमंग एप और एसएमएस के जरिए भी देखने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Term 1 Result 2022 देखने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
  2. यहां 'सीबीएसई 10वीं टर्म 1 रिजल्ट 2022' या 'सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि फीड-इन करें और विवरण जमा करें।
  4. सबमिट करने के बाद, आपके कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  5. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परिणामों को सहेज लें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का एक प्रिंट आउट भी ले लें।

यहां पर भी देख पाएंगे स्कोर कार्ड

डिजिटल लॉकर

सभी परीक्षार्थी डिजिलॉकर एप्लीकेशन और इसकी वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी अपना स्कोर देख सकते हैं। इसी प्रक्रिया के जरिए वे अपनी मार्कशीट, सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां बीते सालों के रिकॉर्ड भी अपडेट किए जा रहे हैं। 

उमंग एप

सीबीएसई ने डिजिलॉकर के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) द्वारा विकसित यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस (UMANG) यानी उमंग एप को भी रिजल्ट दिखाने के लिए अधिकृत किया है। 


संबंधित खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed