फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10 Second Board Exam 2026: LOC Dates, Guidelines and Improvement Exam Details Released

CBSE: 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए सीबीएसई ने जारी कीं नई गाइडलाइंस, 18 मार्च से जमा कर सकेंगे एलओसी

Tue, 17 Mar 2026 07:42 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 17 Mar 2026 07:42 PM IST
सार

CBSE 10th LOC: सीबीएसई ने कक्षा 10 के सेकेंड बोर्ड एग्जाम के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। छात्र मई में अधिकतम तीन विषयों में सुधार परीक्षा दे सकेंगे। एलओसी जमा करने की प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होगी। फीस 320 रुपये प्रति विषय तय की गई है।
 

विज्ञापन
CBSE Class 10 Second Board Exam 2026: LOC Dates, Guidelines and Improvement Exam Details Released
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)

विस्तार

CBSE Class 10 Second Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 के छात्रों के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 से जुड़ी अहम जानकारी जारी की है। इसके साथ ही स्कूलों को उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने की तारीखें और नए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत छात्रों को अब अपने अंकों में सुधार का अतिरिक्त मौका मिलेगा। जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। यह परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का अवसर देना है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी जमा करने का शेड्यूल

सीबीएसई के अनुसार, एलओसी जमा करने की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी:

 
  • पहला चरण: 18 मार्च से 31 मार्च 2026
  • दूसरा चरण: रिजल्ट जारी होने के बाद 5 दिनों की विंडो
  • तीसरा चरण: रिजल्ट के 7 दिन बाद 2 दिनों की लेट फीस विंडो


हर चरण में स्कूलों को निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अंतिम दिन रात 12 बजे के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

परीक्षा शुल्क और लेट फीस

बोर्ड ने सेकेंड एग्जाम के लिए फीस भी तय कर दी है:

 
  • भारत के छात्रों के लिए: 320 रुपये प्रति विषय (तीन विषयों के लिए 960 रुपये)
  • नेपाल के छात्रों के लिए: 1100 रुपये प्रति विषय
  • अन्य देशों के छात्रों के लिए: 2200 रुपये प्रति विषय


यदि समयसीमा चूक जाती है, तो 2000 रुपये की लेट फीस देनी होगी।

स्कूलों और छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

सीबीएसई ने स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों और अभिभावकों को इस नई व्यवस्था के बारे में सही जानकारी दें। यह भी स्पष्ट किया जाए कि किन छात्रों के लिए सेकेंड एग्जाम देना फायदेमंद रहेगा।

बोर्ड ने यह भी कहा है कि परीक्षा केंद्र सीमित हो सकते हैं, ऐसे में कुछ छात्रों को नजदीकी शहरों में जाकर परीक्षा देनी पड़ सकती है। इसलिए स्कूलों को पहले से सभी जानकारी साझा करने के निर्देश दिए गए हैं।

आधिकारिक नोटिस देखें...

दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) के अनुसार, कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • छात्र ने पहली बोर्ड परीक्षा में कम से कम 3 विषयों में परीक्षा दी हो
  • सुधार (Improvement) परीक्षा के लिए कक्षा 10 पास होना अनिवार्य है।
  • कंपार्टमेंट श्रेणी में आने वाले छात्र पात्र हैं।
  • जो छात्र 6वें विषय के माध्यम से पास हुए हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
  • UFM कैटेगरी-1 (अनुचित साधन) में आए छात्र, यदि अन्य शर्तें पूरी करते हैं, तो पात्र होंगे।
  • 2025 परीक्षा में कंपार्टमेंट आए छात्र भी शामिल हो सकते हैं।

 

सुधार और कंपार्टमेंट से जुड़े प्रावधान

 

  • छात्र अधिकतम 3 मुख्य विषयों (विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, भाषा) में सुधार परीक्षा दे सकते हैं।
  • फर्स्ट/थर्ड चांस कंपार्टमेंट वाले छात्र पात्र हैं।
  • कंपार्टमेंट + इम्प्रूवमेंट दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।
  • जो छात्र विषय बदलकर पास हुए हैं, वे भी सुधार परीक्षा दे सकते हैं।
  • बोर्ड से अनुमति प्राप्त खेल (Sports) छात्र भी पात्र होंगे।

 

कौन छात्र पात्र नहीं होंगे

 

  • जो छात्र पहली परीक्षा में 3 या उससे अधिक विषयों में शामिल नहीं हुए, वे पात्र नहीं हैं।
  • जो छात्र 3 या अधिक विषयों में फेल हुए हैं, वे दूसरी परीक्षा नहीं दे सकते।
  • ER (Essential Repeat) श्रेणी में आने वाले छात्र इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते; उन्हें अगले वर्ष मुख्य परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed