फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Cbse Class 10 Result 2021 Date, Tabulation Process Completed, result will be out on this date

सीबीएसई 10वीं बोर्ड: टैबुलेशन की प्रक्रिया पूरी, इस दिन आ सकता है परिणाम, पढ़िए पूरी खबर

Fri, 02 Jul 2021 02:40 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 02 Jul 2021 02:40 PM IST
सार

सीबीएसई 15 जुलाई तक कक्षा दसवीं का परिणाम जारी कर सकता है। विद्यार्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन
Cbse Class 10 Result 2021 Date, Tabulation Process Completed, result will be out on this date
सीबीएसई 10वीं परिणाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड का परिणाम इस महीने घोषित कर दिया जाएगा। इसी कड़ी में सीबीएसई ने टैबुलेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। वहीं विद्यालयों ने भी बोर्ड द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार आंतरिक परीक्षाओं के अंक जमा कर दिए हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सीबीएसई ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद दसवीं के छात्रों का परिणाम तैयार करने के लिए मूल्यांकन नीति जारी की गई थी। अब इसी मूल्यांकन नीति के आधार पर सीबीएसई द्वारा 15 जुलाई तक परिणाम जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

किस आधार पर तैयार होंगे परिणाम

सीबीएसई द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार कक्षा दसवीं का परिणाम यूनिट टेस्ट, मिड टर्म और प्री बोर्ड में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। जिसमें 20 फीसदी अंक आंतरिक मूल्यांकन और 80 फीसदी अंक विद्यालय द्वारा गठित समिति के आधार पर दिए जाएंगे। 

15 जुलाई से पहले भी जारी हो सकते हैं परिणाम
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित करने की तैयारी पूरी कर ली है। यही वजह है कि विशेषज्ञों द्वारा 15 जुलाई तक या उससे पहले परिणाम जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in को चेक करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन आएगा सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम

गौरतलब है कि सीबीएसई ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करने के लिए कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के अंक अपलोड करने के लिए लिंक ओपन कर दी गई है। विद्यालयों को 5 जुलाई तक अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कक्षा 11वीं के अंक अपलोड करने की तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई है। बता दें कि सीबीएसई कक्षा बारहवीं के परिणाम 31 जुलाई, 2021 तक जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - व्यवस्था: समिति पुस्तकों में दर्ज इतिहास में कर रही है सुधार, 1975 की आपातकाल को जोड़ने का सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed