फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10 Board Exam 2028 Optional Skill Subject May Help Students Pass After Failing Core Subjects

सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2028: गणित-विज्ञान में फेल होने पर भी पास हो सकेंगे छात्र? सीबीएसई ने बताया नया नियम

Fri, 30 Oct 2026 07:18 AM IST
शिवम तिवारी सुनंदा राव, कॅरिअर एक्सपर्ट
सुनंदा राव, कॅरिअर एक्सपर्ट Published by: शिवम तिवारी Updated Fri, 30 Oct 2026 07:18 AM IST
सार

सीबीएसई ने 2028 की दसवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर नए नियमों की जानकारी दी है। इसके तहत विद्यार्थियों के लिए कौशल विषय का विकल्प होगा, जिससे गणित, विज्ञान या सामाजिक विज्ञान में फेल होने पर भी परीक्षा पास करने में मदद मिल सकती है। व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य रहेगी। विद्यार्थी कौशल विकास या बोर्ड के 22 कौशल विषयों में से कोई एक चुन सकेंगे। जानें पूरा नियम।
 

विज्ञापन
CBSE Class 10 Board Exam 2028 Optional Skill Subject May Help Students Pass After Failing Core Subjects
CBSE Class 10 Board Exam 2028 - फोटो : AI Generated

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने दसवीं की 2028 की बोर्ड परीक्षा को लेकर नए नियम साफ कर दिए हैं। इसके तहत विद्यार्थियों को पांच मुख्य विषयों के साथ एक अतिरिक्त कौशल विषय का विकल्प भी मिलेगा। इस विषय के अंक गणित, विज्ञान या सामाजिक विज्ञान में फेल होने की स्थिति में परीक्षा पास करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए बोर्ड के तय नियमों और शर्तों का पालन करना होगा। यह बदलाव उन विद्यार्थियों के लिए है, जो 2026-27 में नौवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं और 2028 में दसवीं की बोर्ड परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ये बदलाव मौजूदा दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों पर लागू नहीं होंगे। इनका फायदा अभी नौवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों को मिलेगा। बोर्ड ने स्कूलों को भेजे गए संदेश में बताया है कि 2026-27 की नौवीं और 2027-28 की दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में कुछ विषय शामिल नहीं होंगे। इनमें ‘इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी’, ‘सीटी और एआई मॉड्यूल’ और ‘पर्यावरण शिक्षा’ शामिल हैं। बोर्ड का कहना है कि नए पाठ्यक्रम को लागू करने की तय योजना के अनुसार यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

दसवीं में कौन से विषय जरूरी होंगे?

दसवीं की बोर्ड परीक्षा में पांच विषय अनिवार्य होंगे। इनमें दो भाषाएं, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। हालांकि, विद्यार्थियों को कुल नौ अनिवार्य विषय पढ़ने होंगे। इनमें तीसरी भाषा, कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों के साथ व्यावसायिक शिक्षा भी शामिल रहेगी। बोर्ड ने साफ किया है कि व्यावसायिक शिक्षा हर विद्यार्थी के लिए जरूरी होगी। इसके लिए विद्यार्थी ‘कौशल विकास’ या बोर्ड की ओर से बताए गए 22 कौशल विषयों में से कोई एक चुन सकेंगे। यानी इस विषय को पढ़ना जरूरी होगा, लेकिन विकल्प विद्यार्थी के पास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन से कौशल विषय चुनने का मिलेगा मौका?

सीबीएसई ने 22 कौशल विषयों का विकल्प दिया है। इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई, आंकड़ों का अध्ययन, सूचना तकनीक, वित्तीय बाजार, स्वास्थ्य सेवा और डिजाइन थिंकिंग जैसे विषय शामिल हैं। इनमें से किसी विषय को चुनने वाले विद्यार्थियों को दसवीं में उसकी बोर्ड परीक्षा देनी होगी। परीक्षा पास करने पर उनके अंक और ग्रेड बोर्ड की अंकतालिका में दर्ज होंगे। इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे यानी एनएसक्यूएफ के तहत प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ किसी खास क्षेत्र का कौशल सीखने का मौका मिलेगा।

कौशल विकास चुनने वालों को क्या करना होगा?

जो विद्यार्थी ‘कौशल विकास’ विषय चुनेंगे, उन्हें इसकी बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। इसके बजाय स्कूल में ही उनका आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा। इस विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने पर विद्यार्थी को स्कूल की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। वहीं, 22 कौशल विषयों में से कोई एक चुनने वालों के लिए बोर्ड परीक्षा देना जरूरी होगा। इस तरह विद्यार्थियों के पास अपनी रुचि और आगे की पढ़ाई को ध्यान में रखकर विकल्प चुनने का मौका रहेगा। बोर्ड का उद्देश्य परीक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को काम आने वाले कौशल सीखने के लिए प्रोत्साहित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed