फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Class 10, 12 term-1 exam admit cards 2022 to be out on November 9

CBSE Admit Card: इस दिन जारी होंगे सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की टर्म-1 परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र

Sun, 07 Nov 2021 08:21 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 07 Nov 2021 08:21 PM IST
सार

CBSE Exam : सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। नोटिस के अनुसार, प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क के अंक 23 दिसंबर तक सीबीएसई लिंक पर जमा करने होंगे।

विज्ञापन
CBSE Class 10, 12 term-1 exam admit cards 2022 to be out on November 9
CBSE Term 1 Exams - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा-1 की बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड मंगलवार, 09 नवंबर को जारी किए जाएंगे। कक्षा 10वीं बोर्ड टर्म-1 की परीक्षाएं 30 नवंबर से शुरू होंगी, जबकि कक्षा 12वीं बोर्ड की टर्म- की बोर्ड परीक्षाएं 01 दिसंबर से शुरू होंगी। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। नोटिस के अनुसार, प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क के अंक 23 दिसंबर तक सीबीएसई लिंक पर जमा करने होंगे। यदि नियत तारीख तक इंटनरल मार्क्स अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो बोर्ड बिना विचार किए छात्रों के परिणाम घोषित करेगा। 

विज्ञापन


पहली बार ओएमआर शीट पर होंगी परीक्षाएं

चूंकि सीबीएसई पहली बार ओएमआर शीट पर बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा, इसलिए परीक्षार्थियों और छात्रों की मदद के लिए सीबीएसई द्वारा दिशा-निर्देशों के साथ एक नमूना ओएमआर शीट जारी की गई है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए, सीबीएसई परीक्षा केंद्रों को अनुकूलित ओएमआर शीट प्रदान करेगा, जिसमें परीक्षा देने की अनुमति वाले छात्रों का विवरण होगा।

नहीं कर पाएंगे पेंसिल का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

ओएमआर शीट भरने के लिए केवल नीले और काले बॉल प्वाइंट पेन की अनुमति होगी। ओएमआर शीट भरने में पेंसिल का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंधित है। छात्रों को सभी उत्तरों को प्रश्न क्रम संख्या के अनुसार चिह्नित करना होगा। उत्तर को सर्कल में अंकित करने के बाद, उम्मीदवारों को दिए गए बॉक्स में चयनित विकल्प लिखना है। बॉक्स में लिखे गए उत्तर को बोर्ड द्वारा अंतिम माना जाएगा।

रफ वर्क के लिए अलग शीट मिलेगी

विज्ञापन

रफ वर्क के लिए छात्रों को अलग शीट उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों को केवल परीक्षा हॉल में अनुमत वस्तुओं को ले जाने की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों के रोल नंबर, प्रश्नों और परीक्षा संबंधी अन्य विस्तृत दिशा-निर्देश बोर्ड द्वारा मंगलवार, 09 नवंबर, 2021 को ही जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed