CBSE Board Exams 2024: कक्षा 10वीं-12वीं के लिए LOC फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल, बिना देरी किए भरकर करें सबमिट
CBSE Board Exams 2024: सीबीएसई ने पिछले दिनों कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के विवरण के लिए LOC फॉर्म जारी किया था, जिसे हर छात्र के लिए भरा जाना अनिवार्य था। कल बिना विलंब शुल्क के LOC फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Board Exams 2024: कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 से पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने लिस्ट ऑफ कैंडिडेट फॉर्म जारी किया था। LOC फॉर्म 10वीं और 12वीं के हर छात्र के लिए भरा जाना अनिवार्य है। पूर्व में बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, यानी कल है। उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
18 सितंबर थी अंतिम तिथि
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, विलंब शुल्क के साथ LOC भरने की अंतिम तिथि 29 सितंबर से 5 अक्तूबर, 2023 तक है। इससे पहले, LOC जमा करने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 18 सितंबर और विलंब शुल्क के साथ 19 सितंबर, 2023 तक थी। बाद में इसे बढ़ाकर 28 सितंबर और 29 से 5 अक्तूबर कर दिया गया था।
स्कूल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ई-परीक्षा लिंक के माध्यम से छात्रों का विवरण जमा कर सकते हैं। भविष्य में छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्कूलों को छात्रों का सही डेटा भरना होगा।
फीस
17 अगस्त, 2023 के नोटिस में निर्धारित सामान्य शुल्क के अलावा विलंब शुल्क प्रति उम्मीदवार 2000 रुपये है। बारहवीं कक्षा के लिए व्यावहारिक शुल्क भारत और नेपाल के स्कूलों के लिए प्रति उम्मीदवार प्रति प्रैक्टिकल सबजेक्ट 150 रुपये है और विदेश में स्कूलों के लिए प्रति उम्मीदवार प्रति प्रैक्टिकल सबजेक्ट 350 रुपये निर्धारित है।
माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए 350 रुपये का शुल्क देना होगा है। दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं, 12वीं के परीक्षा शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट भी देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X