फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE board exams 2022 CBSE will release the datesheet of Term-1 exam tomorrow, know here what will be the exam pattern

CBSE Board Exams 2022: सीबीएसई जल्द जारी करेगा टर्म-1 परीक्षा की डेटशीट, यहां जानिए क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न 

Mon, 18 Oct 2021 04:24 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 18 Oct 2021 04:24 PM IST
सार

CBSE board exams 2022: सीबीएसई द्वारा जारी किए गए नोटिस अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन टर्म परीक्षाओं के पहले किया जाएगा। अंतिम परिणामों की घोषणा दूसरे सत्र की परीक्षा के बाद ही की जाएगी।

विज्ञापन
CBSE board exams 2022 CBSE will release the datesheet of Term-1 exam tomorrow, know here what will be the exam pattern
CBSE board exams 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड टर्म परीक्षाओं के लिए सोमवार, 18 अक्तूबर, 2021 को डेट शीट जारी की जाएगी। यह डेट शीट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in/ पर जारी की जाएगी। हालांकि, सोशल मीडिया और कई मीडिया वेबसाइट पर दिखाई जा रही डेट शीट फर्जी है। इसकी पुष्टि सीबीएसई ने भी की है। माना जा रहा है कि डेट शीट शाम तक जारी की जाएगी। सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा 15 नवंबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक चलेगी, वहीं टर्म 2 परीक्षाओं का आयोजन मार्च-अप्रैल में किया जाएगा। 

विज्ञापन


टर्म 1 में परीक्षार्थियों से केवल बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि टर्म 2 में बहुवैकल्पिक और लिखित दोनों प्रश्न पूछे जाएंगे। सीबीएसई द्वारा जारी किए गए नोटिस अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन टर्म परीक्षाओं के पहले किया जाएगा। अंतिम परिणामों की घोषणा दूसरे सत्र की परीक्षा के बाद ही की जाएगी। बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र को दो भागों में बांटा है, प्रत्येक सत्र में लगभग 50% पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा हाल ही में जानकारी दी गई थी कि छोटे विषयों की परीक्षा पहले, जबकि प्रमुख विषयों की परीक्षा बाद में ली जाएगी। परीक्षा की समय-सीमा 90 मिनट की होगी और इसे 10:30 के बजाय 11:30 से शुरू की जाएगी। परीक्षार्थियों को 15 से 20 मिनट का समय प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई राज्यों के शिक्षा बोर्ड ने भी सीबीएसई के फार्मूले को अपनाया
सीबीएसई द्वारा कुल 189 विषयों की परीक्षा ली जाती है, जिसे पूरा करने में 40 से 45 दिनों का समय लगता है। परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए बोर्ड ने विषयों को दो भागों में बांट दिया है। प्रमुख विषयों की परीक्षा डेट शीट के अनुसार आयोजित की जाएंगी और छोटे विषयों की परीक्षा के लिए सीबीएई द्वारा स्कूलों के समूह तैयार किए जाएंगे, जहां एक दिन में एक से अधिक विषयों की परीक्षा ली जाएगी। 


जो छात्र बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं वह सिलेबस और सैंपल पेपर को बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। 2021 में सीबीएसई ने कोरोना महामारी के असर को देखते हुए 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।  इसी परिस्थिति से बचने के लिए सत्र 2021-22 की परीक्षाओं को दो भागों में बांटा गया है। कई राज्यों के शिक्षा बोर्ड ने भी सीबीएसई के इस फॉर्मूले को अपनाया है। 

टर्म-1 परीक्षा पैटर्न

  • सवाल बहुवैकल्पिक (ऑब्जेक्टिव) होंगे, इसमें केस और रीजनिंग के सवाल होंगे। 
  • अधिकतम अंकों की संख्या 50 होगी।
  • परीक्षा की समय-सीमा 90 मिनट की होगी। 
  • सिलेबस के आधे हिस्से से सवाल पूछे जाएंगे।  


टर्म-2 परीक्षा पैटर्न

  • लिखित (डिस्क्रिप्टिव) और बहुवैकल्पिक(ऑब्जेक्टिव) दोनों सवाल पूछे जाएंगे। 
  • अधिकतम अंकों की संख्या 50 होगी।
  • परीक्षा की समय-सीमा 90 मिनट की होगी। 
  • सिलेबस के आधे बचे हुए हिस्से से सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed