फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Exams 2021 Date: Class 10th, 12th exams to be held from May 4 to June 10, results by July 15

CBSE Board Exam: चार मई से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, जानिए पूरा कार्यक्रम

Thu, 31 Dec 2020 07:32 PM IST
गौरव पाण्डेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 31 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
CBSE Board Exams 2021 Date: Class 10th, 12th exams to be held from May 4 to June 10, results by July 15
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने साल 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया है। इसके अनुसार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चार मई से शुरू होंगी और 10 जून को समाप्त होंगी। एक मार्च से प्रैक्टिकल (प्रयोगात्मक) परीक्षाएं होंगी। सीबीएसई ने बताया कि इन परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई कर घोषित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का बेसब्री से इंतजार था। सीबीएसई बोर्ड ने इस महीने की शुरुआत में ही कह दिया था कि परीक्षाएं लिखित माध्यम से ही होंगी न कि ऑनलाइन माध्यम से। बता दें कि परीक्षा तिथि के एलान में विलंब के चलते कई स्कूल विद्यार्थियों की तैयारी के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्री-बोर्ड परीक्षाएं करवाने लगे थे। 
विज्ञापन



सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम
तारीख कार्यक्रम
1 मार्च 2021 प्रायोगिक परीक्षाओं की शुरुआत
4 मई 2021 लिखित परीक्षाओं की शुरुआत
10 जून 2021 परीक्षाएं समाप्त
15 जुलाई 2021 परिणाम आने की संभावना


पहली बार इतनी देर से होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड में आम तौर पर प्रैक्टिकल परीक्षाओं की शुरुआत जनवरी में हो जाती है और लिखित परीक्षाएं फरवरी के आस-पास होती हैं। लेकिन इस साल कोरोना की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते पहली बार ऐसा हो रहा है कि बोर्ड परीक्षाएं मई में आयोजित कराई जा रही हैं और प्रैक्टिकल परीक्षाएं मार्च में हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कोविड-19 के चलते मार्च से बंद हैं देशभर के स्कूल
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बाद देशभर के सभी स्कूल मार्च में बंद कर दिए थे। अक्तूबर में कुछ राज्यों ने आंशिक तौर पर स्कूलों को दोबारा खोलने की शुरुआत की थी। हालांकि, कुछ राज्यों ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने यहां अभी तक स्कूलों को बंद ही रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed