फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Exam 2020 date sheet for class 10 12 unhappy students demand time gap make own time table

CBSE 2020 बोर्ड परीक्षा शेड्यूल पर नाराज हुए छात्र, बनाई अपनी अलग डेटशीट

Fri, 20 Dec 2019 09:56 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 20 Dec 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2020 date sheet for class 10 12 unhappy students demand time gap make own time table
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

CBSE Class 10 and class 12 date sheet 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary Education) की ओर से शैक्षणिक वर्ष 2020 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया जा चुका है। बोर्ड ने मंगलवार, 17 दिसंबर 2019 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दोनों कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की। लेकिन अब इसे लेकर देशभर से छात्र और अभिभावक नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वे अपनी मांग को सोशल मीडिया के माध्यम से भी सीबीएसई तक पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन


छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि प्रमुख विषयों की परीक्षा की तैयारी के लिए मिलने वाला समय काफी कम रखा गया है। डेटशीट इस तरह बनाई गई है, जिसमें छात्रों को प्रमुख विषयों की तैयारी के लिए समय ही नहीं मिल पाएगा। जबकि कुछ वैकल्पिक व आसान विषयों की परीक्षा में काफी दिनों का अंतर दिया गया है। 
विज्ञापन


ये शिकायत ज्यादा वे छात्र कर रहे हैं जो वाणिज्य संकाय (Commerce Stream) के हैं। देश के ज्यादातर छात्र सीबीएसई से मांग कर रहे हैं कि प्रमुख विषयों की परीक्षा में सात दिनों का अंतराल दिया जाए। देशभर से छात्रों व अभिभावकों की ये मांग सोशल मीडिया पर आ चुकी है। खासतौर पर ट्विटर पर सीबीएसई (CBSE), मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (HRD Minister Ramesh Pokhriyal Nishank) और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO India) को टैग कर अपनी मांग रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : NEET 2020: आवेदन को लेकर एनटीए ने जारी की जरूरी सूचना, छात्र जरूर पढ़ें


कुछ ने तो अपनी एक अलग मॉक डेटशीट बनाकर सीबीएसई को ट्वीट किया है, जिसमें सलाह दी है कि छात्रों की मांग पूरी करने के लिए बोर्ड क्या कर सकता है।
हालांकि इन मांगों पर अभी तक सीबीएसई की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि बोर्ड ने ये कहा है कि इस साल 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 30 हजार से ज्यादा विषयों को शामिल किया गया है, जो छात्रों ने देशभर से चुने थे। बोर्ड ने ये भी कहा था कि डेटशीट बनाते समय विद्यार्थियों की सुविधा और मुख्य विषयों के बीच समय अंतराल का ध्यान रखा गया है। साथ ही दिल्ली विवि में दाखिले के शेड्यूल का भी ध्यान रखा गया है।
ये भी पढ़ें : CBSE EXAM 2020: 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी, देखें पूरी डेट शीट

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed