फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 2020: 10th, 12th board exam date sheet released, direct link here

CBSE EXAM 2020: 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी, देखें पूरी डेट शीट

Wed, 18 Dec 2019 01:20 AM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 18 Dec 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
CBSE 2020: 10th, 12th board exam date sheet released, direct link here

CBSE 2020 Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षा में हर साल लाखों की तादात में बच्चे बैठते हैं।इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अगले साल 15 फरवरी से शुरू होंगी। सीबीएसई ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। इसके मुताबिक, 12वीं की परीक्षाएं 30 मार्च को खत्म होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 20 मार्च को खत्म होंगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया इस बार छात्र को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। दस से सवा दस बजे के बीच आंसर शीट मिलेगी। वहीं, सवा दस से साढ़े दस बजे तक प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों को बांटे जाएंगे। 

विज्ञापन


जबकि साढ़े दस बजे परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र के तहत उत्तर लिखना शुरू करना होगा। सवा नौ से साढ़े नौ बजे के बीच परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। लेट आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। कुछ पेपर सुबह साढ़े दस से शुरू होकर साढ़े 12 बजे तक चलेंगे। जबकि कुछ साढ़े दस से डेढ़ बजे और एक बजे तक चलेंगे।

विज्ञापन
  • सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2020 से शुरू होंगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए अंतिम परीक्षा 20 मार्च 2020 को होगी, जबकि कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए अंतिम परीक्षा 30 मार्च 2020 को होगा।
  • पिछले साल, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 7 से 29 मार्च 2019 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च से 2 अप्रैल, 2019 तक आयोजित की गई थीं।






 

12वीं की डेट शीट के लिए यहां क्लिक करें।






इस बार ये होंगे बदलाव

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2020 बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बदलाव किए है। बोर्ड ने खुद भी इस बात की पुष्टि कर दी है। कुछ दिनों पहले किए गए ट्वीट्स में बोर्ड ने बताया था कि इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चंस (वस्तुनिष्ठ प्रश्न) पूछे जाएंगे। लेकिन सवाल है कि ये वस्तुनिष्ठ प्रश्न किस तरह के होंगे?एक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड 6 तरह के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछने की तैयारी में है। 2020 की बोर्ड परीक्षा में करीब 20 फीसदी सवाल मल्टीपल च्वाइस के रहेंगे। इस बदले हुए पैटर्न की जानकारी सभी संबद्ध स्कूलों को भी भेज दी गई है। बोर्ड से पहले स्टूडेंट्स इस पैटर्न से रूबरू हो जाएं, इसके लिए प्री-बोर्ड में भी वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाने की तैयारी है।

मल्टीपल च्वाइस : इसमें एक सवाल दिया जाता है। इस सवाल के लिए उत्तर के चार विकल्प दिए जाते हैं। इन चार विकल्पों में से एक विकल्प सही होता है।

मल्टीपल रेस्पॉन्स : इसमें भी मल्टीपल च्वाइस की तरह ही एक सवाल और चार विकल्प होते हैं। लेकिन यहां दिए गए चार विकल्प में से एक से ज्यादा सही जवाब होते हैं। ऐसे सवाल ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

सही और गलत : इसके अंतर्गत आपको कोई वाक्य दिया जाता है। इसमें सही या गलत का विकल्प बताना होता है।

खाली स्थान भरें : इसके अंतर्गत भी आपको कोई वाक्य दिया जाएगा। इसमें एक या ज्यादा खाली जगहें दी गई होंगी। आपको उन खाली जगहों में सही शब्द / जवाब भरने होंगे।

असर्शन - रीजन : एक वाक्य दिया जाएगा। यह कोई स्टेटमेंट भी हो सकता है। इसके नीचे उस वाक्य के कारण की व्याख्या दी जाती है। इसके लिए चार विकल्प दिए जाते हैं। इसमें यह देखना होता है कि वाक्य और उसकी व्याख्या सही हैं या नहीं। फिर दिए गए विकल्पों में से सही जवाब बताना होता है।

मैच मेकिंग : इसके तहत संबंधित चीजों को एक दूसरे से मिलाना होता है। सवाल में दो कॉलम दिए जाते हैं। पहले कॉलम में दी गई चीजों का सही जवाब दूसरे कॉलम में दिया होता है। लेकिन इनका क्रम बदला हुआ रहता है। आपको पहले कॉलम में दी गई चीजों को दूसरे कॉलम में दिए गए उसके सही जवाबों से मिलाना होता है।

बोर्ड ने परीक्षा और प्रश्न पत्र के पैटर्न में किए जा रहे इस बदलाव के बारे में कहा है कि इससे रिजल्ट में सुधार होगा। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में जवाब या तो सही होता है या गलत। ऐसे में अभ्यर्थियों के नंबर कटने की संभावनाएं कम होंगी। 
 

10वीं का परीक्षा कार्यक्रम

15 फरवरी - रिटेलिंग, सिक्योरिटी,ऑटोमेटिव, इंट्रोडक्शन टू फाइन मार्केटस, इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म, ब्यूटी एंड वेलनेस, एग्रीकल्चर, फूड प्रोडेक्शन, फ्रंड ऑफिस ऑपरेशन, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, हेल्थ केयर, एपीयरल, मीडिया, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स
17 फरवरी -  होम साइंस, एनसीसी, ई पब्लिशिंग एंड ई ऑफिस)
20 फरवरी -  इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग एंड सेल्स
22 फरवरी - कन्नड़, अरेबिक, फ्रेंच, जर्मन, जापानीज, गुरंग
24 फरवरी - उर्दू कोर्स ए व बी, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगू, सिंधी, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, मलयालम, उड़िया, असमी, तब्तियन, रशियन, पर्शियन,  नेपाली लिंबो, बोडो, तनखल, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिजा, भाषा मेल्यू, रायी तमंग, थाई
26 फरवरी - इंग्लिश, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर
28 फरवरी - इलम बुक एंड एसीसीवाई
29 फरवरी - हिंदी कोर्स ए व बी
02  मार्च - क्रेनेटिक म्यूजिक वोकल, क्रेनेटिक म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल, क्त्रस्नेटिक म्यूजिक पी, हिंदोस्तानी म्यूजिक वोकल, हिंदोस्तानी म्यूजिक इंस्टूमेंटल व हिंदी म्यूजिक
04 मार्च - साइंस थ्योरी व साइंस प्रैक्टिकल
06 मार्च - इलम ऑफ बिजनेस
07 मार्च - संस्कृत
12 मार्च - मैथ स्टैंडर्ड, मैथ बेसिक
14 मार्च - पेंटिंग
18 मार्च - सोशल साइंस
20 मार्च - इंफॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर एप्लीकेशन 

12वीं का परीक्षा कार्यक्रम 

15 फरवरी - मल्टी मीडिया एंड वेव टेक्नोलॉजी, मॉस मीडिया स्टडीज ओल्ड, फूड प्रोडक्शन रिटेल ऑपरेशन, इंफोरमेशन स्टोरेज एंड रिटेलरिवेल, इंट्रोडक्शन ऑफ हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट, डेरेटिव मार्केट ऑपरेशन, रिटेल, बैंकिंग, हेल्थ केयर, हॉर्टिकल्चर, इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी, म्यूजिक प्रोडक्शन, फूड न्यूट्रिशियन एंड डाइबटिक, टेक्सटाइल केमिकल प्रोसेसिंग, सिक्योरिटी एंड इलेक्ट्रिकल मशीन
17 फरवरी - नॉलेज ट्रेडिशन एडं प्रैक्टिस, ऑटोमेटिव, फाइनेशियल मार्केट मैनेजमेंट, ब्यूटी एंड वेलनेस, इंश्योरेंस, एग्रीकल्चर, ऑटो इंजीनियरिंग, भरतनाटयम डांस, कुच्चिपुड़ी, कथककली, ओडिसी डांस
20 फरवरी - सीआरटीवी एंड कॉम प्रैकटिस, डाटाबेस मैनेजमेंट एप्लीकेशन, पेटिंग, ग्राफिक, सक्लपचर, इलेक्ट्रिकल एप्लाइसेंस, कर्मिशयल आर्ट
22 फरवरी - साइकोलॉजी
24 फरवरी - फिजिकल एजुकेशन
25 फरवरी - इंटरप्रेन्योरशिप , ऑफिस प्रोडेक्शन एंड प्रैक्टिस, टेक्सटाइल डिजाइन, ट्रेडिशन इंडियन टेक्सटाइल
26 फरवरी - वेब एप्लीकेशन ओल्ड और वेब एप्लीकेशन न्यू
27 फरवरी - इंग्लिश इलेक्टिव ए, इंग्लिश इलेक्टिव सी व इंग्लिश कोर)
28 फरवरी - उर्दू इलेक्टिव, संस्कृत इलेक्टिव, एनसीसी, उर्दू कोर, संस्कृत कोर, इंजीनियरिंग साइंस, फ्रंट ऑफिस आपरेशन एसी व रेफ्रिजरेटर, डिजाइन व सेल्समैनशिप
29 फरवरी - इंजीनियरिंग ग्राफिक, लाइब्रेरी एंड इंफोरमेशन साइंस न्यू व ओल्ड, फैशन स्टडीज, प्रिंटिड टेक्सटाइल
02 मार्च - फिजिक्स, एप्लाइड फिजिक्स
03 मार्च - हिस्ट्री
04 मार्च - मार्केटिंग
05 मार्च - अकाउंटेंसी
06 मार्च - पॉलिटिकल साइंस
07 मार्च - केमिस्ट्री
12 मार्च - टूरिज्म
13 मार्च - इकोनोमिक्स
14 मार्च - बायोलॉजी
16 मार्च - कर्नाटक म्यूजिक वोकल, इंस्ट्रूमेंटल, हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल व इंस्ट्रूमेंटल
17 मार्च - मैथ, एप्लाइड मैथ
18 मार्च - लीगल स्टडीज, शार्टहैंड, फूड प्रोडेक्शन
19 मार्च - पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगू, मराठी, कन्नड़, अरेबिक, तिब्तियन, फ्रेंच, जर्मन, सिंधी, उड़िया, असमी)
20 मार्च - हिंदी इलेक्टिव व कोर
21 मार्च - इंफॉर्मेशन प्रैक, कंप्यूटर साइंस, आईटी
23 मार्च - जियोग्राफी
24 मार्च - बिजेनस स्टडीज बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
26 मार्च - होम साइंस
28 मार्च - बायोटेक्नोलॉजी
30 मार्च - सोशियोलाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed