फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board Class 10, 12 evaluation process to complete within 50 days, says HRD Minister

शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा- 50 दिन में पूरा होगा सीबीएसई बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की कॉपियों का मूल्यांकन 

Thu, 14 May 2020 06:11 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 14 May 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
CBSE Board Class 10, 12 evaluation process to complete within 50 days, says HRD Minister
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ट्विटर

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि 50 दिन के भीतर सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा होगा। उन्होंने गुरुवार को शिक्षकों के साथ हुए वेबिनार में कहा कि सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पचास दिन के भीतर पूरा हो जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 12 मई से ही शुरू कर चुका है।

विज्ञापन


शिक्षक सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की करीब 1.5 करोड़ कॉपियों की जांच में लगे हुए हैं। शिक्षक दसवीं और बारहवीं कक्षा की जो परीक्षाएं हो चुकी हैं, उन कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में जुटे हैं। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि जो शिक्षक दसवीं और बारहवीं कक्षा के कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में लगे हुए हैं उनको क्लास और रिपोर्ट में छूट मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की कॉपियों को मूल्यांकन के लिए शिक्षकों के घर पहुंचा दिया गया है और 12 मई से इन कॉपियों को जांचने की प्रक्रिया शुरू भी हो गई है। वेबिनार के जरिए शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के सवालों का जवाब दिया और उनसे बातचीत की और इसी दौरान शिक्षा मंत्री ने कॉपियों का मूल्यांकन कितने दिनों में पूरा होगा इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CLAT Exam 2020: क्लैट परीक्षा के बारे में सारी जानकारी जो आपको जरूर जाननी चाहिए? 18 मई तक कर सकते हैं आवेदन

देशभर में करीब 3000 मूल्यांकन केंद्रों से सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं कक्षा की कॉपियों को मूल्यांकन के लिए शिक्षकों के घर पहुंचाया गया है। गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed