फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Board 2020 Exam Pattern class 10 and 12, Know changes in type of questions, Practical Exam

अब CBSE ने खुद बताया- नए पैटर्न पर ही होगी बोर्ड परीक्षा, जानें किस तरह के होंगे सवाल

Thu, 22 Aug 2019 01:32 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 22 Aug 2019 01:32 PM IST
सार

  • प्रश्न पत्रों में विवरणात्मक प्रश्नों की संख्या होगी कम
  • सभी विषयों में 20 अंकों का प्रैक्टिकल-आंतरिक मूल्यांकन होगा 

विज्ञापन
CBSE Board 2020 Exam Pattern class 10 and 12, Know changes in type of questions, Practical Exam
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पैटर्न 2020 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2020 में होने वाली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं बदले हुए पैटर्न पर ही होंगी। इस बारे में अब सीबीएसई ने भी आधिकारिक जानकारी साझा कर दी है। सीबीएसई द्वारा लगातार किए गए कई ट्वीट्स में बोर्ड ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


बोर्ड ने कहा है कि इस नए पैटर्न से स्टूडेंट्स खुश होंगे। इस तरह के पैटर्न से उनका नॉलेज बढ़ेगा और रटने की आदत खत्म होगी। हालांकि एक्सपर्ट्स की इस विषय पर अलग-अलग राय है। 

विज्ञापन

कैसा होगा नया परीक्षा पैटर्न, किस तरह के होंगे सवाल?

  • बोर्ड के नए परीक्षा पैटर्न के अंतर्गत प्रश्न पत्रों में विवरणात्मक (सब्जेक्टिव) सवालों की संख्या कम होगी।
  • परीक्षा में स्टूडेंट्स को इंटरनल च्वॉइस (सवालों में विकल्प) ज्यादा मिलेंगे।
  • ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
  • सभी विषयों में 20 अंकों का प्रैक्टिकल व आंतरिक मूल्यांकन भी होगा। 
  • सीबीएसई 10वीं के हिंदी, अंग्रेजी, साइंस, मैथ्स, होम साइंस व संस्कृत में विवरणात्मक सवालों की संख्या कम करने जा रहा है।
  • 12वीं में मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, एकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडी, इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस में विवरणात्मक सवालों की संख्या कम होगी। 
  • बोर्ड आंतरिक मूल्यांकन को ज्यादा महत्व देगा। 

तो अब नए पैटर्न पर कैसे मिलेंगे सैंपल पेपर्स? 

बोर्ड जल्द ही इस नए पैटर्न के आधार पर सैंपल पेपर तैयार कर लेगा। इसकी तैयारी चल रही है। इसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नए सैंपल पेपर्स डाउनलोड कर सकेंगे।

बोर्ड का मानना है कि सैंपल पेपर से विद्यार्थियों को बेहतर तैैयारी करने में मदद मिलेगी। परीक्षार्थी विषय के फॉर्मेट को समझते हुए  विषय में अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे। सैंपल पेपर पहले से उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र का नया पैटर्न, और उसे हल करने के तरीके का अनुमान लग जाएगा।  

ये भी पढ़ें : अब स्कूलों में आपके चेहरे से लगेगी अटेंडेंस, 5 सितंबर से शुरू होने जा रही है नई व्यवस्था

आगे देखें नए पैटर्न को लेकर CBSE ने क्या ट्वीट किए?

 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।


दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रमुख ने बोर्ड के इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि भारत में ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाएं मल्टीपल च्वाइस आधारित होती हैं। ऐसे में बोर्ड की यह पहल सराहनीय है। ऐसे सवालों से स्टूडेंट्स के कॉन्सेप्ट की जांच हो सकेगी। जबकि सब्जेक्टिव सवालों में तो स्टूडेंट्स को मिलने वाले अंक कॉपी जांचने वाले शिक्षकों पर भी निर्भर हो जाता है।

ये भी पढ़ें : कक्षा 9वीं व 11वीं के लिए बोर्ड का ऐसा फैसला, जिसके विरोध में उतर आए देश भर के पैरेंट्स-टीचर्स
 


वहीं एक सीबीएसई स्कूल टीचर का कहना है कि इससे परीक्षाएं और भी आसान हो जाएंगी। वैसे भी बोर्ड में काफी उदारता के साथ अंक दिए जा रहे हैं। ऐसा चलता रहा तो बच्चों के लिए आगे चलकर किसी तरह की असफलता को स्वीकार कर पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed