फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE answer sheets of 2019 board exam toppers: here are download links

छात्रों की मदद के लिए CBSE ने जारी की 2019 टॉपर्स की आंसर शीट, यहां हैं सबके लिंक

Thu, 20 Feb 2020 05:07 PM IST
Trainee Trainee एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 20 Feb 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
CBSE answer sheets of 2019 board exam toppers: here are download links
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा - फोटो : social media
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary Education) की 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से ही शुरू हो चुकी हैं। हालांकि अभी वैकल्पिक व अतिरिक्त विषयों की परीक्षाएं चल रही हैं। मुख्य विषयों की परीक्षाएं जल्द शुरू होने वाली हैं। इस बीच सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के मुख्य विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं जारी की हैं। ये 2019 के विभिन्न विषयों के टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाएं हैं।
विज्ञापन


इन्हें देखकर आप समझ सकते हैं कि परीक्षा में किस तरह उत्तर लिखा जाए, जिससे बेहतर अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। सीबीएसई द्वारा वेबसाइट पर अपलोड की गई इन उत्तर पुस्तिकाओं की लिंक हम आपको इस खबर में भी दे रहे हैं। दोनों कक्षाओं के प्रमुख विषयों की आदर्श उत्तर पुस्तिकाओं (Model Answer Sheets) के लिंक्स आगे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : CBSE का फैसला, किसी छात्र की मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा 'फेल' या 'कंपार्टमेंट'
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 सीबीएसई बोर्ड  कक्षा 10 टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाएं-
सामाजिक विज्ञान (Social science)
गणित (Mathematics)
सामान्य अंग्रेजी (Communicative English)
अंग्रेजी भाषा और साहित्य (English Language and Literature)
हिन्दी अ (Hindi A)
हिन्दी ब (HIndi B)
विज्ञान (Science)

2019 सीबीएसई बोर्ड  कक्षा 12 टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाएं-
अर्थशास्त्र  (Economics)
गणित (Mathematics)
मनोविज्ञान(Psychology)
इतिहास(History)
व्यवसायिक अध्ययन(Business Studies)
जीव विज्ञान (Biology)
अंग्रेजी अ ( English Core)
अंग्रेजी ब  (Elective English)
हिन्दी अ (Hindi Core)
हिन्दी ब (Elective Hindi)
रसायन विज्ञान (Chemistry)
भौतिक विज्ञान (Physics)
लेखाशास्त्र (Accountancy)
जीव विज्ञान (Biology)
अर्थशास्त्र (Ecomomics)
भूगोल (Geography)
राजनीति शास्त्र(Political Science)

इन बातों का भी रखें ध्यान
विद्यार्थी परीक्षा से एक दिन पहले संबंधित विषय के पाठों और परीक्षा में संभावित प्रश्नों के उत्तर अच्छे से पढ़ लें। किसी भी विषम परिस्थिति से बचने के लिए विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर 45 मिनट पहले पहुंचे। घर से निकलते समय विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र और स्टेशनरी की जांच करें और पानी की बोतल भी साथ लेकर चलें।

ये भी पढ़ें : Board Exam: सीबीएसई ने जारी की जरूरी सूचना, छात्रों के लिए राहत की खबर

परीक्षा के दौरान स्वयं को शांत रखें। परीक्षार्थी को प्रश्नपत्र दिए गए 15 मिनट में ही पढ़ने का प्रयास करना चाहिए। प्रश्नपत्र हल करते समय प्रश्न क्रमांक को उत्तर के अनुसार ठीक लिखें और गलतियां करने से बचें। प्रश्न के अनुरूप ही उत्तर लिखें। लिखावट साफ और स्पष्ट होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed