फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE allow calculator in class 10 12 board exams 2020 for special need students

खुशखबर: CBSE ने छात्रों को दी बड़ी राहत, परीक्षा में ले जा सकते हैं कैलकुलेटर

Wed, 22 Jan 2020 04:28 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 22 Jan 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
CBSE allow calculator in class 10 12 board exams 2020 for special need students
File Photo

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary Education) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि विद्यार्थी कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में कैलकुलेटर लेकर जा सकते हैं। सीबीएसई ने इसी साल से ये सुविधा देनी शुरू की है। हालांकि ये सुविधा सिर्फ उन छात्रों के लिए है जो विशेष (Special Need Children) हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक सन्यम भारद्वाज ने इस संबंध में स्कूलों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि 'कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2020 में बोर्ड ने उन छात्रों को बेसिक कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति देने का फैसला किया है, जो विशेष रूप से सक्षम बच्चों की श्रेणी में आते हैं। यानी सीएसडब्ल्यूएन (CSWN - Children with Special Needs) की श्रेणी में आते हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Republic Day 2020: इस गैस चेम्बर में रखी है भारत के संविधान की मूल प्रति

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे ले सकते हैं लाभ

बोर्ड द्वारा दी गई इस सुविधा का लाभ सिर्फ वे छात्र-छात्राएं उठा सकते हैं, जो पहले से ही सीएसडब्ल्यूएन श्रेणी के तहत 2020 परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।



इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ऐसे छात्र-छात्राओं को अपने स्कूलों के पास 28 जनवरी 2020 तक आवेदन करना है। इसके बाद संंबंधित स्कूलों के प्राचार्य उन आवेदनों को संबंधित सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय में भेजेंगे।

ये भी पढ़ें : CBSE 2020: प्राइवेट छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां है डाउलोड लिंक

सीबीएसई ने कहा है कि जो छात्र-छात्राएं विशेष रूप से सक्षम बच्चों की श्रेणी में आते हैं, लेकिन इसके तहत पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें बोर्ड द्वारा दी गई इस सुविधा का लाभ परीक्षा के दौरान नहीं मिल सकेगा।

गौरतलब है कि साल 2018 की परीक्षा के दौरान सीबीएसई ने विशेष रूप से सक्षम श्रेणी के तहत आने वाले बच्चों को कंप्यूटर और लैपटॉप का इस्तेमाल करने की छूट दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed