CBSE Affiliation Check: आपके बच्चे का स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है या नहीं? ऐसे 2 मिनट में करें वेरिफाई
CBSE School Affiliation: अभिभावकों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि उनके बच्चे जिस स्कूल में पढ़ रहे हैं, क्या वह सच में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है या नहीं। ऐसे में पैरेंट्स के लिए जरूरी है कि वे सही जानकारी रखें और खुद जांच कर लें। अब यह काम सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
How to Check CBSE School Affiliation: जब भी पैरेंट्स अपने बच्चे का एडमिशन करवाने का सोचते हैं, तो सबसे पहले ये सवाल सामने आता है कि स्कूल सीबीएसई या स्टेट बोर्ड से मान्यता प्राप्त है या नहीं। कई बार लोग सिर्फ नाम सुनकर मान लेते हैं कि स्कूल सीबीएसई से जुड़ा है, लेकिन हकीकत कुछ और भी हो सकती है। ऐसे में इसकी जांच करना बेहद जरूरी है।
सीबीएसई के सख्त नियम
सीबीएसई के नियम साफ कहते हैं कि अगर कोई भी स्कूल उनके गाइडलाइन का उल्लंघन करता है, तो उसकी मान्यता कभी भी रद्द की जा सकती है। इसलिए पैरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे बच्चों का एडमिशन कराने से पहले स्कूल की मान्यता जरूर चेक करें।
नाम या लोकेशन से ऐसे करें चेक
अगर आपको स्कूल का नाम पता है तो Keyword wise ऑप्शन चुनें और स्कूल का नाम या लोकेशन डालकर सर्च करें। यहां तक कि आप पोस्ट ऑफिस की लोकेशन लिखकर भी स्कूल की CBSE मान्यता चेक कर सकते हैं। सर्च करने के बाद आपके सामने उस लोकेशन से जुड़े सभी सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों की लिस्ट आ जाएगी।
मान्यता कितने समय के लिए होती है?
सीबीएसई स्कूलों की मान्यता (संबद्धता) अब स्थायी नहीं होती, बल्कि यह आमतौर पर पांच साल के लिए दी जाती है। इसके बाद स्कूलों को दोबारा आवेदन करके मान्यता नवीनीकरण करवाना पड़ता है। यह नियम 2019-20 सत्र से लागू किया गया, ताकि सभी नए और पुराने स्कूल समय-समय पर अपनी क्वालिटी स्टैंडर्ड्स बनाए रखें।
मान्यता नवीनीकरण के लिए स्कूलों को अपनी इमारत, सुरक्षा व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, छात्र-शिक्षक अनुपात, प्रयोगशालाएं, खेल का मैदान, सह-पाठयक्रम गतिविधियां और छात्रों के रिजल्ट जैसी जानकारियों पर आधारित एक विस्तृत रिपोर्ट सीबीएसई को भेजनी होती है।
बोर्ड की ओर से जब निरीक्षण रिपोर्ट संतोषजनक पाई जाती है, तब सीबीएसई पहले एक ‘आशय पत्र’ (Letter of Intent) जारी करता है। इसके बाद ही स्कूल को आधिकारिक संबद्धता (Affiliation) प्रदान की जाती है।
कैसे करें चेक कि स्कूल CBSE से मान्यता प्राप्त है या नहीं?
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट https://saras.cbse.gov.in/saras पर जाएं।
- वहां आपको “List of Affiliated Schools” का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आप कई तरीकों से स्कूल सर्च कर सकते हैं, जैसे –
- स्कूल का नाम या लोकेशन डालकर (Keyword wise)
- स्कूल का Affiliation Number डालकर
- राज्य (State wise) या क्षेत्र (Region wise) से
- स्कूल के स्तर (School level wise) से
- या फिर यह भी देख सकते हैं कि स्कूल Disaffiliated/Closed तो नहीं है।
कमेंट
कमेंट X