फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE 12th Result 2022 Term 2 on July 4 at cbseresults.nic.in Know How to Download Scorecard Official Website

CBSE 12th Result: सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम इस तारीख तक आ सकते हैं, जानें चेक करने का तरीका

Fri, 01 Jul 2022 05:47 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 01 Jul 2022 05:47 PM IST
सार

CBSE 12th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा बारहवीं की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक किया गया था।

विज्ञापन
CBSE 12th Result 2022 Term 2 on July 4 at cbseresults.nic.in Know How to Download Scorecard Official Website
CBSE Results 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CBSE 12th Result 2022: देश के विभिन्न शिक्षा बोर्ड की ओर से अब दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन सफलतापूर्वक करा लिया गया है। यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र बोर्ड आदि ने परीक्षाओं के परिणाम को भी जारी कर दिया है। कोरोना महामारी के बाद वापस से करोड़ों बच्चों की परीक्षाओं को सुरक्षित रूप से आयोजित कराना अपने आप में प्रशंसा योग्य काम है। इसी कड़ी में अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से भी दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप बारहवीं कक्षा के परिणाम को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

CBSE 12th Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा बारहवीं की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक किया गया था। परीक्षा देशभर के हजारों केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। बता दें कि सीबीएसई की ओर से कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षा को दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में बांटा गया था। बारहवीं की परीक्षा में करीब 10 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा के बाद से ही छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- CBSE Result 2022: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द, पढ़ें बीते वर्षों में क्या रहा था 10वीं-12वीं का रिजल्ट    

 

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE 12th Result 2022: कब तक आ सकते हैं परिणाम?
CBSE बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का समापन 15 जून, 2022 को हुआ है। परिणाम को लेकर सीबीएसई ने अब तक कोई भी आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट में अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम को 14 जुलाई, 2022 तक जारी कर सकता है। परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी होंगे। छात्र किसी भी अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

विज्ञापन

इन वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम

  • cbseresults.nic.in
  • results.gov.in
  • digilocker.gov.in

CBSE 12th Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे-:

  • छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed