फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBI ACB arrested Nine officials of the Income-Tax Department Nagpur for dummy candidates appear in SSC Exam

SSC Exam: एसएससी परीक्षा डमी कैंडिडेट मामले में सीबीआई एसीबी की बड़ी कार्रवाई; नौ आयकर अधिकारी किए गिरफ्तार

Tue, 13 Dec 2022 08:46 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 13 Dec 2022 08:46 PM IST
सार

SSC Exam CBI ACB Action: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के नागपुर में नौ आयकर अधिकारियों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित अनिवार्य परीक्षा में शामिल हुए बिना विभाग में शामिल हो गए थे।  

विज्ञापन
CBI ACB arrested Nine officials of the Income-Tax Department Nagpur for dummy candidates appear in SSC Exam
सीबीआई की कार्रवाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

SSC Exam CBI ACB Action: सीबीआई ने एसएसएसी परीक्षा में डमी कैंडिडेट शामिल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने मामले में आयकर विभाग के नौ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की ओर से यह कार्रवाई आयकर विभाग, नागपुर के अधिकारियों पर की गई।

विज्ञापन

एक अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी दी कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के नागपुर में नौ आयकर अधिकारियों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित अनिवार्य परीक्षा में शामिल हुए बिना विभाग में शामिल हो गए थे।  मामला 2012-14 में आयोजित हुई एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा से जुड़ा है।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान डमी कैंडिडेट के शामिल होने की जानकारी 2018 में सामने आई थी। सीबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने मामले में आयकर विभाग, नागपुर के नौ अधिकारियों को वर्ष 2012-14 में उनकी ओर से कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में डमी उम्मीदवारों को शामिल कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने सोमवार को नौ आरोपी अधिकारियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि 2018 में यह मामला प्रकाश में आने के बाद दर्ज किया गया था कि कुछ कर्मचारी और अधिकारी कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में शामिल हुए बिना ही आयकर विभाग में शामिल हो गए थे। अधिकारी ने कहा कि एक जांच शुरू की गई, जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने इन अधिकारियों की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में इनमें से कुछ अधिकारियों को पदोन्नति भी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed