फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Cat result 2020 announced by iim indore

CAT Result 2020: कैट परीक्षा के नतीजे जारी, ऑनलाइन हो सकते हैं इंटरव्यू

Sat, 02 Jan 2021 11:50 PM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 02 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cat result 2020 announced by iim indore
CAT 2020 result - फोटो : social media

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आईआईएम इंदौर की वेबसाइट या फिर कैट 2020 की वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर रोल नंबर व पासवर्ड डालकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नौ विद्याार्थियों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं, इनमें से पांच आईआईटी के विद्यार्थी हैं। 

विज्ञापन


देश के सभी आईआईएम समेत टॉप बिजनेस स्कूल के एमबीए प्रोग्राम में कैट स्कोर के आधार पर ही दाखिला देते हैं। कोविड- 19 के चलते शैक्षणिक सत्र 2021-22 में एमबीए दाखिले के लिए आईआईएम इंटरव्यू भी ऑनलाइन आयोजित कर सकते हैं।
विज्ञापन


आईआईएम इंदौर के निदेशक हिमांशु राय ने ट्वीट कर उत्तीर्ण उम्मीदवारों को बधाई दी है। आईआईएम इंदौर ने शनिवार शाम को 29 नवंबर को आयोजित कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। कोविड-19 संक्रमण के चलते पहली बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोराना बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत कंप्यूटर आधारित मोड में कुल तीन स्लॉट में 430 केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें सवा दो लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इसमें 1.9 लाख उम्मीदवारों (83.5 फीसदी)ने परीक्षा दी थी।


दो घंटे की कैट परीक्षा में तीन सेक्शन से प्रश्न शामिल थे। इसमें वर्बल एबिलिटी, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन , क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और डेटा इंटरप्रेटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग विषयों से प्रश्न पूछे गए थे। आईआईएम इंदौर के साथ ऑनलाइन आयोजित कैट 2020 के लिए टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज(टीसीएस) ने सहयोग किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed