फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CAT Exam 2021 Guidelines IIM Ahmedabad Released Important Instructions For Nov 28 CAT Exam

CAT Exam 2021 Guidelines: 28 नवंबर को ही होगी कैट परीक्षा, आईआईएम अहमदाबाद ने जारी किए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Tue, 23 Nov 2021 06:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 23 Nov 2021 06:17 PM IST
सार

CAT 2021 Exam Important Instructions: परीक्षा की तिथि से पांच दिन पहले आईआईएम ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा में लगभग दो लाख से ज्यादा छात्र बैठेंगे। यह परीक्षा तीन चरणों में होगी। छात्र अपने सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म को तैयार रखें और इसे 28 नवंबर, 2021 को एग्जाम हॉल में साथ में लेकर जाएं।

विज्ञापन
CAT Exam 2021 Guidelines IIM Ahmedabad Released Important Instructions For Nov 28 CAT Exam
CAT 2021 Exam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CAT Exam 2021: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद की तरफ से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) एग्जाम से जुड़े दिशा-निर्देशों को जारी कर दिया गया है। इस वर्ष कैट परीक्षा  28 नवंबर 2021 को आयोजित की जा रही है। परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। परीक्षा की तिथि से पांच दिन पहले आईआईएम ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा में लगभग दो लाख से ज्यादा छात्र बैठेंगे। यह परीक्षा तीन चरणों में होगी। आईआईएम ने छात्रों को परीक्षा से जुड़े सभी नियमों जैसे कितने बजे परीक्षा हॉल में पहुंचना है, शारीरिक दूरी रखनी है, का पालन करने के लिए कहा है। इन नियमों का सभी शिफ्टों में पालन करना होगा। 

विज्ञापन

 
इन दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन

  • सभी छात्र यह ध्यान रखें कि परीक्षा के समय से 15 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसलिए छात्र समय से पहले एग्जाम हॉल में पहुंचे। 
  • विज्ञापन
  • पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे, दूसरी शिफ्ट सुबह 11 बजे और तीसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे होगी। इसलिए छात्र अपनी शिफ्ट के समय से एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर पहुंचना सुनिश्चित करें। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • छात्रों को शारीरिक दूरी का पालन सभी समय पर करना होगा। छात्रों को सख्ती से इसका पालन करते हुए किसी भी जगह पर भीड़ नहीं इकट्ठा करनी है और कोई भी वस्तु या पदार्थ को आपस में साझा नहीं करना चाहिए।
  • छात्रों को अलग से कुछ भी लिखने के लिए, रफ काम करने के लिए शीट्स उपलब्ध कराई जाएंगी। छात्रों को परीक्षा खत्म होने के बाद एग्जाम हॉल से निकलने से पहले इन शीट्स को वापस जमा करवाना होगा।
  • छात्रों को किसी भी प्रकार की जूलरी नहीं पहननी है और न ही कोई कीमती वस्तु साथ नहीं लेकर जानी है। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी आईआईएम अहमदाबाद की तरफ से जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।


यह भी जान लें
आईआईएम, अहमदाबाद की तरफ से जल्द ही कैट एग्जाम  2021 (CAT Exam 2021) से जुड़ी विस्तृत जानकारी को जारी किया जाएगा। इसे संस्थान अपनी अधिकारी वेबसाइट पर जारी करेगा। छात्र अपने सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म को तैयार रखें और इसे 28 नवंबर, 2021 को एग्जाम हॉल में साथ में लेकर जाएं। इस फॉर्म को कैट एडमिट कार्ड के साथ जारी किया जाएगा। छात्र अधिक जानकारी जानने के लिए यहां क्लिक कर संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed