{"_id":"6aedbeada6a9d6edfe0ea338","slug":"cat-admit-card-2026-released-at-iimcat-ac-in-check-download-link-exam-date-mock-test-and-paper-pattern-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैट: आईआईएम ने जारी किया एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगा एग्जाम, कितनी शिफ्ट में होगी परीक्षा? ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कैट: आईआईएम ने जारी किया एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगा एग्जाम, कितनी शिफ्ट में होगी परीक्षा? ऐसे करें डाउनलोड
Fri, 06 Nov 2026 05:19 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Fri, 06 Nov 2026 05:19 PM IST
सार
आईआईएम इंदौर ने कैट 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 29 नवंबर को तीन पालियों में कंप्यूटर आधारित मोड में होगी। इसके साथ मॉक टेस्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
Admit Card
- फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विस्तार
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का एडमिट कार्ड 6 नवंबर को जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन के समय मिली लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। पहले एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 4 नवंबर तय की गई थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर 6 नवंबर कर दिया गया। सभी योग्य उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड तैयार कर दिए गए हैं। इन्हें परीक्षा की तारीख यानी 29 नवंबर तक डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- कैट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए रजिस्टर्ड कैंडिडेट लॉगिन के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- इसके बाद उम्मीदवार के डैशबोर्ड पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिखाई देगा।
- इस पर क्लिक करके हॉल टिकट की पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
- एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियां ध्यान से जांचें और इसका साफ प्रिंट निकालकर रख लें।
- परीक्षा के दिन इसकी जरूरत होगी।
कब और कितनी पालियों में होगी परीक्षा?
CAT 2026 परीक्षा का शेड्यूल
|
पाली |
परीक्षा का समय |
|---|---|
|
पहली पाली |
सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक |
|
दूसरी पाली |
दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक |
|
तीसरी पाली |
शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक |
CAT 2026 परीक्षा 29 नवंबर को कंप्यूटर आधारित मोड में होगी। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, पाली और रिपोर्टिंग समय की जानकारी जरूर जांच लें।
विज्ञापन
कैट मॉक टेस्ट और पेपर पैटर्न क्या है?
कैट 2026 के मॉक टेस्ट की सुविधा भी 6 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी मदद से उम्मीदवार परीक्षा के कंप्यूटर इंटरफेस और सवालों के तरीके को समझ सकेंगे। कैट की परीक्षा में तीन भाग होंगे। पहला वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), दूसरा डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और तीसरा क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (QA) है। मॉक टेस्ट देने से उम्मीदवारों को परीक्षा के माहौल से परिचित होने और अपनी तैयारी को परखने में मदद मिलेगी। परीक्षा से पहले इसका अभ्यास करना उपयोगी रहेगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X