फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Tips: Work on branding and networking other than Qualification, Tips to get a job, Read here

Career Tips: सिर्फ योग्यता ही काफी नहीं; खुद की ब्रांडिंग और नेटवर्किंग को बनाएं मजबूत, ऐसे मिलेगी नौकरी

Fri, 29 Nov 2024 11:01 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 29 Nov 2024 11:01 AM IST
सार

Career Tips: नौकरी के लिए जद्दोजहद करने वाले युवाओं के लिए आज की तारीख में केवल सिर्फ योग्यता ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी खुद की ब्रांडिंग, नेटवर्किंग और मजबूत ऑनलाइन उपस्थिति भी बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
Career Tips: Work on branding and networking other than Qualification, Tips to get a job, Read here
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Jobs Tips: कुछ समय पहले तक नौकरी खोजने के लिए युवाओं को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती थी। इसका प्रमुख कारण था नौकरी खोजने का तरीका। तब नौकरियों से जुड़ी जानकारी केवल अखबार के जरिये ही मिलती थी, लेकिन समय के साथ काम करने के तरीके बदलने लगे। 

विज्ञापन


पेशेवर जगत भी इससे अछूता नहीं रहा। अब कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं, जिन्होंने जॉब सर्च की दुनिया में क्रांति ला दी। इन्होंने नौकरी की तलाश को न केवल सरल बनाया है, बल्कि इनके माध्यम से आप अपने व्यक्तित्व को भी बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं। इसलिए नौकरी के लिए अब सिर्फ योग्यता ही काफी नहीं है, मजबूत ऑनलाइन उपस्थिति बनाना भी बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

रेफरेंस का महत्व 
बहुत सी कंपनियां विज्ञापन को प्लेटफॉर्म पर साझा करने से पहले उसे अपनी ही कंपनी के कर्मचारियों के बौच साझा कर उनसे अच्छे उम्मीदवारों का रेफरेंस मांगती हैं। कई बार कंपनी रेफरेंस वाले उम्मीदवार का ही चयन कर लेती है और वैकेंसी की खबर कंपनी से बाहर आ ही नहीं पाती। ऐसे में, नेटवर्किंग ही काम आती है। इसलिए ज्ञान के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत ब्रांडिंग और रेफरेंस के लिए नेटवर्किंग पर ध्यान अवश्य दें। 

ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म 
रेफरेंस के लिए नेटवर्किंग जरूरी है और नेटवर्किंग के लिए कॉन्क्लेव, संमिनार, कॉन्फ्रेंस आदि में शामिल होना। अपनी टारगेट ऑडियंस वाले स्थानों की पहचान करें। यदि आप अपने नेटवर्क को मजबूत करना चाहते हैं, तो उन जगहों का दौरा करें, जहां आपकी टारगेट ऑडियंस है। इसके अलावा, आप एडवरटाइजिंग से जुड़े एक्सचेंज फॉर मोडिया, शिक्षा के लिए वल्र्ड डिडेक और उद्योग से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक्स फॉर यू मैगजीन के कॉन्फ्रेंस में भी शामिल हो सकते हैं। 

अगर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की बात करें, तो लिंक्डइन से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। हालांकि, इंडीड और ग्लासडोर जैसे प्लेटफॉर्म भी हैं। इनके जरिये आप इंडस्ट्री और प्रोफाइल से जुड़े लोगों से संपर्क बना सकते हैं। बड़े पदों पर बैठे लोगों के अलावा अपने समकक्ष और मिडिल मैनेजमेंट के लोगों से भी जुड़ने का प्रयास करें। 

विज्ञापन

प्रोफाइल से बनेगी इमेज 
यदि आप अपनी व्यक्तिगत ब्रांडिंग को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने गुणों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करना आना चाहिए। अपनी प्रोफाइल की हेडलाइन में अपने कौशल और काम का संक्षिप्त विवरण लिखकर आप ऐसा कर सकते हैं। प्रोफाइल को आकर्षक बनाने और एक अच्छा कंटेंट लिखने पर ध्यान दें।

कटेंट लिखें 
शुरुआत में आप मीडियम डॉट कॉम पर उपलब्ध लेखों का सहारा लेकर कंटेंट लिख सकते हैं। इससे आपको अच्छा कंटेंट लिखने में मदद मिलेगी, जिससे पेशेवर आपकी प्रोफाइल से आसानी से जुड़ सकेंगे। इसके अलावा, प्रेजेंटेशन के लिए स्नाइडरापर डॉट नेट, सवालों को पूछने के लिए कोरा डॉट कॉम और ब्लॉगिंग व एसाईओं के लिए रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म उपयोगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed