Govt School: अतिरिक्त कक्षा से बोर्ड परीक्षा की तैयारी, सरकारी स्कूलों में एक जनवरी से लगेंगी रीमेडियल क्लासेज
Government Schools: सरकारी स्कूलों में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। शीतकालीन अवकाश के दौरान 1 से 9 जनवरी तक उपचारात्मक (रीमेडियल) कक्षाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि छात्र अपनी पढ़ाई पूरी तरह से मजबूत कर सकें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Extra Classes: दिल्ली सरकार ने नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के छात्रों का रिजल्ट सुधारने के लिए कमर कस ली है। शिक्षा निदेशालय इन कक्षाओं के छात्रों की परीक्षा की खास तैयारी के लिए रीमेडियल कक्षाएं (उपचारात्मक कक्षाएं) आयोजित करने जा रहा है। शीतकालीन अवकाश के दौरान लगने वाली इन कक्षाओं में बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इन कक्षाओं में उन विषयों पर खासा जोर दिया जाएगा, जिनमें छात्र कमजोर हैं। इसके साथ ही कक्षाओं में शिक्षक छात्रों को बताएंगे कि उन्हें परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र को कैसे हल करना है।
शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूलों में एक जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश हो रहे हैं। ऐसे छात्रों को उनकी शैक्षणिक प्रगति में सहयोग देने के लिए एक शीतकालीन अवकाश हो रहे हैं। ऐसे छात्रों को उनकी शैक्षणिक प्रगति में सहयोग देने के लिए एक जनवरी से नौ जनवरी तक उपचारात्मक कक्षाएं लगेंगी।
कमेंट
कमेंट X